डोकलाम से पीछे हटने पर चीन पलटा, कहा- भारत की सेना हटी, हम करते रहेंगे पेट्रोलिंग

डोकलाम से पीछे हटने पर चीन पलटा, कहा- भारत की सेना हटी, हम करते रहेंगे पेट्रोलिंग

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-28 06:59 GMT
डोकलाम से पीछे हटने पर चीन पलटा, कहा- भारत की सेना हटी, हम करते रहेंगे पेट्रोलिंग

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह एक बयान जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि भारत और चीन के बीच डोकलाम से सेना पीछे हटाने पर सहमति बन गई है, लेकिन इसके कुछ देर बाद ही चीन ने इसके उलट बयान दिया है। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत ने डोकलाम से अपनी सेना हटा दी हैं लेकिन चीन की सेना क्षेत्र में अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए पेट्रोलिंग करती रहेगी।

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हु चुनयिंग ने कहा, "28 अगस्त की दोपहर भारत ने डोकलाम की सीमा से अपनी सेनाएं और उपकरण हटा दिए है, लेकिन चीन अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए डोकलाम में पेट्रोलिंग करता रखेगा।"

गौरतलब है कि भारत-चीन के बीच डोकलाम मुद्दे पर पिछले 2 महिनों से गतिरोध चल रहा है। दरअसल चीनी सैनिक डोकलाम में सड़क बना रहे थे, जिस पर भारतीय सैनिकों ने आपत्ति जताई थी। इस दौरान दोनों ओर के सैनिकों के बीच धक्कामुक्की हुई थी। इस घटना के बाद से ही सीमा पर तनाव बना हुआ है। भारत इस मसले को बातचीत के जरिए सुलझाने के पक्ष में था, जबकि चीन भारत को लगातार युद्ध के लिए धमका रहा था।

Similar News