PAK Firing: फायरिंग में गई 1 और जान, मरने वालों की संख्या हुई 12

PAK Firing: फायरिंग में गई 1 और जान, मरने वालों की संख्या हुई 12

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-22 04:14 GMT
PAK Firing: फायरिंग में गई 1 और जान, मरने वालों की संख्या हुई 12

डिजिटल डेस्क, जम्मू। इंटरनेशनल बॉर्डर (IB) पर पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग की जा रही है। रुक-रुक कर पाकिस्तान BSF की  चौकियों  के साथ-साथ रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है। रविवार रात करीब पौने आठ बजे से पाकिस्तान ने एक बार फिर फायरिंग शुरु कर दी। हालांकि फिलहाल फायरिंग थमी हुई है। पाकिस्तान ने जम्मू के अखनूर, आर एस पुरा और कानाचक इलाके में गोलाबारी की। इस फायरिंग में  कानाचक इलाके में एक आम नागरिक की मौत हो गई है जबकि दो लोग जख्मी हैं। इसके आलावा आरएसपुरा सेक्टर के सीमा के आखिरी गांव जोड़ाफार्म में पाकिस्तान की फायरिंग में छह लोगों की मौत हो गई वहीं 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मालूम को ही पाकिस्तान इंटरनेशनल बार्डर और लाइन ऑफ कंट्रोल पर 18 तारीख से फायरिंग कर रहा है। 

PAK गोलाबारी में 12 ने गवाई जान

पिछले चार दिन में पांच जवानों की शहादत सहित कुल 12 लोग पाक गोलाबारी में अपनी जान गंवा चुके हैं और करीब 55 घायल हैं। पाकिस्तान की इस हरकत का सीमा सुरक्षा बल ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। सीमा पार पाकिस्तान के 10 रेंजरों की मौत व दो मोर्टार चौकियों के तबाह होने की सूचना है, लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। इसके अलावा सीमा आरएसपुरा सेक्टर के सीमा के आखिरी गांव जोड़ाफार्म में कई मवेशियों की मौत हो गई है। लोगों क

गृहमंत्री के बयान से बौखलाया पाक

भारत के  गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में अपने एक बयान में कहा था कि आतंकी हरकत पर पाकिस्तान में घुसकर फिर से ऑपरेशन को अंजाम दिया जा सकता है। इस बयान के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ नजर आ रहा है। पाकिस्तान ने रविवार शाम  सीजफायर का उल्लंघन करते हुए एक बार सीमपार से  गोलीबारी की। राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा था कि सारी दुनिया को पता है कि हम केवल इस पार ही नहीं, जरूरत पड़ी तो उस पार भी जाकर मार सकते हैं।

1 गोली को बदले चलाएंगे 10 गोली

राज अहीर ने कहा कि भारत कभी भी पहले गोली नहीं चलाता, लेकिन अगर पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग जारी रहती है तो हम इसका बदला लेंगे और एक गोली के बदले 10 गोलियां चालएंगे। एक प्रेस वार्ता के दौरान भारत का रुख स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा था कि भारत में आतंकी भेजना और सीजफायर करना पाकिस्तान की आदत बन गई है। पाकिस्तान का दिमाग खराब हो गया है। होम और डिफेंस मिनिस्ट्री के साथ ही जम्मू-कश्मीर पुलिस आपस में मिलकर काम कर रहे हैं। पाकिस्तान की हर हरकत का जवाब दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत का रवैया क्या है कि इसको लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह पहले ही जानकारी दे चुके हैं।

4 दिनों से रुक-रुक कर फायरिंग

गुरुवार को पाकिस्तान ने सबसे पहले सीज़फायर का उल्लंघन किया था। इसके बाद शुक्रवार सुबह  करीब 06.40  बजे से पाकिस्तान ने फायरिंग शुरू की थी। भारत की ओर से भी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। खबर है कि जवाबी कार्रवाई में भारतीय जवानों ने पाकिस्तानी सेना की कई चौकियों को तबाह कर दिया है। वहीं  स्यालकोट में चार पाकिस्तानी भारतीय गोली का शिकार बने हैं। शनिवार को पाक की ओर से जारी फायरिंग में कृष्णा घाटी सेक्टर में 23 वर्षीय सिपाही मनदीप सिंह शहीद हो गए। वहीं आरएसपुरा सेक्टर के कपूरपुर गांव में  एक 15 साल के लड़के और एक युवक की मौत हो गई। वहीं शुक्रवार को भी पाकिस्तान की गोलीबारी में भारतीय सेना के 2 जवान शहीद हो गए थे। इसमे 2 नागरिक भी मारे गए थे। 

रिहायशी इलाकों पर फायरिंग

पाकिस्तान जानभूझकर रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है। जम्मू के आरएसपुरा, अरनिया, कानाचक और अखनूर के रिहायशी इलाकों में पाकिस्तान की जबरदस्ता फायरिंग देखने को मिली है।  एतियात के तौर पर  LOC के पांच किलोमीटर के दायरे में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। वहीं गांव के निवासियों को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किया गया है। सीमांत क्षेत्रों से भारी संख्या में पलायन की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने जम्मू जिले में तीन कैंप बनाए हैं। हर कैंप में दो हजार लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। जम्मू के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर अरुण मन्हास ने बताया कि तीन सौ अन्य जगहों पर भी लोगों के ठहरने की व्यवस्था की है। शनिवार को जोड़ा फार्म में तीन सौ गुज्जर परिवार अब्दुल्लियां से आकर ठहरे हुए हैं। प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हैं।

Similar News