उत्तर प्रदेश में मौसम साफ

उत्तर प्रदेश में मौसम साफ

IANS News
Update: 2019-10-15 06:30 GMT
उत्तर प्रदेश में मौसम साफ

लखनऊ, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी के आस-पास के इलाकों में मौसम साफ है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक आसमान साफ रहने की उम्मीद जताई है। मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार एक विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है। इसके प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी स्थानों पर मौसम शुष्क होगा। दिन में गर्मी रहेगी जबकि रात और सुबहें अब ठंडी होंगी।

मंगलवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 20 डिग्री, फैजाबाद का 21 डिग्री, गोरखपुर का 21 डिग्री, मेरठ का 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा।

Similar News