झारखंड चुनाव: कांग्रेस ने जारी की पांच उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

झारखंड चुनाव: कांग्रेस ने जारी की पांच उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-10 15:12 GMT
झारखंड चुनाव: कांग्रेस ने जारी की पांच उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

डिजिटल डेस्क, रांची। कांग्रेस ने रविवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने पांच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। कांग्रेस ने लोहरदगा से अपने राज्य इकाई प्रमुख रामेश्वर उरांव को मैदान में उतारा है। बता दें कि झारखंड में पांच चरणों में मतदान होगा, 30 नवंबर को पहला और 20 दिसंबर को अंतिम। 23 दिसंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

रामेश्वर उरांव के अलावा कांग्रेस ने मनिका (एसटी) से रामचंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। डाल्टनगंज से केएन त्रिपाठी, बिश्रामपुर से चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे और भवनाथपुर से केपी यादव को टिकट दिया गया है। पांचों उम्मीदवार उन सीटों से हैं जो 30 नवंबर को पहले चरण के मतदान में जाएंगे। 13 नवंबर नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), कांग्रेस और लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने हाल ही में राज्य के लिए चुनाव पूर्व गठबंधन की घोषणा की थी। झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन गठबंधन के CM चेहरे होंगे। कांग्रेस झारखंड विधानसभा की 81 सीटों में से 31 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राजद सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि गठबंधन के हिस्से का सबसे बड़ा हिस्सा झामुमो को गया है, जो 43 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

बता दें कि राज्य में इस बार 81 विधानसभा सीटों के लिए पांच चरणों के लिए चुनाव होंगे। जबकि वोटों की गिनती 23 दिसंबर को होगी। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक पहले चरण में 30 नवंबर को 13 सीटों पर, दूसरे चरण में 7 दिसंबर को 20 सीटों पर, तीसरे चरण में 12 दिसंबर को 17 सीटों पर, चौथे चरण के लिए 16 दिसंबर को 15 सीटों पर और पांचवे चरण के लिए 20 दिसंबर को 16 सीटों पर मतदान होगा।

 

 

 

Tags:    

Similar News