लिंग परिवर्तन कर अजय से बनीं अप्सरा, मिला कांग्रेस महासचिव का पद

लिंग परिवर्तन कर अजय से बनीं अप्सरा, मिला कांग्रेस महासचिव का पद

Bhaskar Hindi
Update: 2019-01-09 05:03 GMT
हाईलाइट
  • कांग्रेस पहली पार्टी
  • जिसने ट्रांसजेंडर को दी इतनी बड़ी जिम्मेदारी
  • जेंडर बदलवाने वाली अप्सरा का असली नाम अजय रेड्डी है
  • सर्जरी के लिए 8 महीनों तक रहना पड़ा बैंकॉक में

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश की अप्सरा रेड्डी को महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही कांग्रेस भारत की ऐसी पहली पार्टी बन गई है, जिसने ट्रांसजेंडर को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। आज अप्सरा को लोग इज्जत भरी निगाहों से देखते हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब लोग हमेशा उनका तिरस्कार करते थे।

अप्सरा रेड्डी के लड़के से लड़की बनने की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। आइए जानते हैं कि आखिर कहां उन्होंने अपना जेंडर बदलवाया। अप्सरा रेड्डी का असली नाम अजय रेड्डी है, उनका जन्म आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में हुआ था। उन्होंने थाईलैंड के येन ही अस्पताल से लिंग परिवर्तन कराया है। ऑपरेशन के बाद तीन महीनों तक उनकी देखरेख की गई। सर्जरी के लिए 8 महीनों तक अप्सरा को बैंकॉक में ही रहना पड़ा। उनका ऑपरेशन डॉक्टर सोमभून थामरुन्गरांग ने किया था।

 

 

 

Similar News