पंजाब उपचुनाव: कांग्रेस ने किया चार उम्मीदवारों को ऐलान

पंजाब उपचुनाव: कांग्रेस ने किया चार उम्मीदवारों को ऐलान

Bhaskar Hindi
Update: 2019-09-23 14:16 GMT
पंजाब उपचुनाव: कांग्रेस ने किया चार उम्मीदवारों को ऐलान
हाईलाइट
  • 21 अक्टूबर को होंगे मतदान
  • पंजाब उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने किया नामों का ऐलान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए अपने चार उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 21 अक्टूबर को होंगे। जलालाबाद, दाखां, फगवाड़ा और मुकेरिया सीट पर चुनाव होंगे। वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। 

 

कांग्रेस ने फगड़ा सीट से बलविंदर सिंह धालीवाल को उम्मीदवार बनाया है। मुकेरिया से इंदुबाला को उतारा है। वहीं दाखां से संदीप सिंह संधू और जलालाबाद से रमिंदर अवला पर कांग्रेस ने भरोसा जताया है। बता दें कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में टिकट उम्मीदवारों के लिए मानक जारी किए है। मानकों के मुताबिक जो लोग खादी पहनते हों, शराब नहीं पीते, गांधीवादी जीवन पद्धति का पालन करते हो, धर्म या पंथ के आधार पर भेदभाव नहीं करते हो, वहीं उम्मीदवार होंगे। 
 

 

Tags:    

Similar News