हैकर के साथ मिलकर कांग्रेस ने देश के जनमत का अपमान किया- भाजपा

हैकर के साथ मिलकर कांग्रेस ने देश के जनमत का अपमान किया- भाजपा

Bhaskar Hindi
Update: 2019-01-22 07:41 GMT
हैकर के साथ मिलकर कांग्रेस ने देश के जनमत का अपमान किया- भाजपा
हाईलाइट
  • ईवीएम पर भाजपा ने कांग्रेस से किया सवाल
  • कांग्रेस ने देश के जनमत का किया अपमान- रविशंकर प्रसाद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक अमेरिकी कथित साइबर एक्सपर्ट द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी के दावे को खारिज करते हुए बीजेपी ने पलटवार किया है। केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाते हुए कहा, कांग्रेस ने हैकर के साथ मिलकर देश के जनमत का अपमान किया है। कांग्रेस देश को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। जब कांग्रेस चुनाव जीत जाती है तब ईवीएम में कोई गड़बढ़ नजर नहीं आती है, लेकिन बीजेपी की जीत पर इनके मन में संदेह होना देश के जनमत का अपमान है। 

कानून मंत्री ने आरोप लगाया कि लंदन में आयोजित हैकथॉन को कांग्रेस समर्पित लोगों ने आयोजित किया था और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल उसकी मॉनिटरिंग के लिए वहां गए थे। बीजेपी ने इस कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की खुराफात बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल चुनाव हारने की वजह के लिए यह खुराफात करवा रहे हैं। 2019 के चुनाव में कांग्रेस हारने का बहाना अभी से ढूंढ रही है। राहुल जी होमवर्क नहीं करते है और उनकी पूरी टीम भी होमवर्क नहीं करती है यह भी अब पता चल गया है। राहुल चुनाव हारने के लिए क्या-क्या खुराफात करेंगे। बीजेपी ने इसे कैम्ब्रिज एनालिटिका पार्ट-2 बताया।

बता दें कि एक अमेरिकी एक्सपर्ट सैयद सुजा ने सोमवार को दावा किया था कि 2014 के आम चुनाव में ईवीएम में गड़बड़ी की गई थी। भारतीय मूल के अमेरिकी हैकर सैयद शूजा ने ये दावा किया है कि 2014 के आम चुनावों में धांधली हुई थी। इतना ही नहीं शूजा का ये भी दावा है कि केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे और पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या इसी वजह से हुई थी। शूजा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये दावे किए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वकील कपिल सिब्बल भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे। उधर, इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर कार्यवाही करने की तैयारी कर रहा है। सैयद शूजा खुद को भारत में इस्तेमाल होने वाली ईवीएम को डिजाइन करने वाली टीम का हिस्सा बताते हैं। सोमवार को लंदन में आयोजित किए गए कार्यक्रम में शूजा ने कई सनसनीखेज दावे किए।

 

 

Similar News