कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता ने मंच पर चूम लिया राहुल का गाल

कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता ने मंच पर चूम लिया राहुल का गाल

Bhaskar Hindi
Update: 2019-02-14 13:11 GMT
हाईलाइट
  • कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जवाब में मुस्कुराए।
  • गुजरात के वलसाड में पहुंचे थे रैली करने।
  • महिला कार्यकर्ता ने चूमा राहुल गांधी का गाल।

डिजिटल डेस्क, वलसाड गुजरात के वलसाड में रैली करने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को एक महिला कार्यकर्ता ने चूम लिया। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जनसमर्थन जुटाने पहुंचे राहुल गांधी महिला कार्यकर्ता की इस हरकत के बाद शर्मा गए। दरअसल राहुल गांधी कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद थे, ऐसे में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं का समूह राहुल का स्वागत करने पहुंच गया। इन्हीं कार्यकर्ताओं में से एक राहुल की महिला प्रशंसक ने उनका गाल चूम लिया। हलांकि राहुल ने महिला कार्यकर्ता को जवाब मुस्कुरा कर दिया।

 


2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सभी सियासी पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। एक ओर कांग्रेस सत्तारूढ़ भाजपा को हराकर गद्दी की जुगत में लगी हुई है, तो वहीं दूसरी ओर भाजपा सत्ता बचाने के प्रयास में है। इसी क्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने चुनावी कैंपेन की शुरुआत वलसाड से कर दी है। इसी जगह से इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी ने भी अपने चुनावी अभियान की शुरुआत यहीं से की थी।

 

Similar News