पटना में बोले राहुल: बैकफुट पर नहीं फ्रंटफुट पर खेलेगी कांग्रेस, छक्का भी मारेगी

पटना में बोले राहुल: बैकफुट पर नहीं फ्रंटफुट पर खेलेगी कांग्रेस, छक्का भी मारेगी

Bhaskar Hindi
Update: 2019-02-03 05:27 GMT
पटना में बोले राहुल: बैकफुट पर नहीं फ्रंटफुट पर खेलेगी कांग्रेस, छक्का भी मारेगी
हाईलाइट
  • 30 दशक बाद कांग्रेस कर रही बड़ी रैली का आयोजन
  • कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पटना में पहली रैली कर रहे राहुल
  • दोपहर 1 बजे से शुरू होगी रैली

जिटल डेस्क, पटना। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को बिहार के पटना में जन अकांक्षा रैली को संबोधित कर रहे हैं। रैली में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी हैं। पटना के गांधी मैदान में ये कांग्रेस की 30 दशक बाद कोई बड़ी रैली है। रैली में शरद यादव, उपेन्द्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी और तेजस्वी यादव के साथ वाम दलों के नेता भी शामिल हैं। रैली के जरिए कांग्रेस महागठबंधन की ताकत दिखाने की कोशिश कर रही है। आपको बता दें कि बिहार में हुए महागठबंधन का कांग्रेस भी हिस्सा है। महागठबंधन में एचएएम, रालोसपा और राजद भी शामिल हैं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद बिहार में राहुल गांधी की यह पहली जनसभा है।

 

 

LIVE UPDATES

04:00 PM: बिहार की सभी सीट पर महागठबंधन के प्रत्याशियों की ही जीत होनी चाहिए: राहुल गांधी

03:16 PM: कांग्रेस बैकफुट पर नहीं, बल्कि फ्रंटफुट पर खेलेगी और छक्का भी मारेगी।

 

03:12 PM: राफेल डील पर मोदी सरकार के खिलाफ साधा निशाना।

03:00 PM: बजट के बारे में राहुल गांधी ने ये कहा।

02:50 PM: राहुल गांधी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश जी की विदाई में अब ज्यादा समय नहीं बचा है।

02:40 PM: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद हमने सबसे पहला काम किसानों का कर्ज माफ करने का किया है।

02:30 PM: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि शिक्षा और संविधान के क्षेत्र को नुकसान पहुंचाने की कोशिश सकी जा रही है

Similar News