सीएए पर कांग्रेस ने एक विशेष समाज को उकसाया : नड्डा

सीएए पर कांग्रेस ने एक विशेष समाज को उकसाया : नड्डा

IANS News
Update: 2019-12-22 14:00 GMT
सीएए पर कांग्रेस ने एक विशेष समाज को उकसाया : नड्डा

इंदौर, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे आंदोलनों और हिंसा पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पर वोट बैंक की खातिर एक विशेष समाज के लोगों को उकसाने का आरोप लगाया।

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नड्डा ने संसद द्वारा पारित नागरिकता संशोधन विधेयक पर उन लोगों से रविवार को इंदौर में चर्चा की जिन्हें या तो नागरिकता मिल चुकी है अथवा मिलने वाली है।

यहां पहुंचे नड्डा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों को भ्रमित कर रही है, सीएए के विरोध में सड़कों पर आने वाले लोगों को कांग्रेस ने भरपूर समर्थन दिया। कांग्रेस ने हमेशा से वोट बैंक की राजनीति की है, इसीलिए वह विशेष समाज के लोगों को उकसाकर बवाल करा रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कांग्रेस के नेताओं के पूर्व में दिए गए बयानों का जिक्र करते हुए कहा, पं़ जवाहर लाल नेहरू ने कहा था. पाकिस्तान में जिन अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय हुआ है, उन्हें भारत में नागरिकता मिलेगी। इसे मनमोहन सिंह ने दोहराया था। 1947 में दुनिया का सबसे बड़ा पलायन हुआ था। हमने भारत में अल्पसंख्यकों की रक्षा की। हमने भारत को धर्मनिरपेक्ष देश बनाया। पाकिस्तान और बांग्लादेश इस्लामिक देश बना। इन देशों में हिंदुओं की संख्या लगातार कम हो रही है।

इंदौर पहुंचे नड्डा का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। उनके काफिले के स्वागत के लिए कई जगह मंच बनाए गए थे। नड्डा के मार्ग को लेकर दो दिनों से संशय बना हुआ था, रविवार को उनका काफिला बड़गणपति से महू नाका होता हुआ आयोजन स्थल शुभकारज गार्डन तक पहुंचा।

Tags:    

Similar News