कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, राहुल अमेठी से, सोनिया रायबरेली से लड़ेंगी चुनाव

कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, राहुल अमेठी से, सोनिया रायबरेली से लड़ेंगी चुनाव

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-07 15:57 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। यूपी की 11 और गुजरात की चार सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। सोनिया गांधी उत्तर प्रदेश के रायबरेली से और राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। अमेठी और रायबरेली को गांधी का गढ़ माना जाता है। केवल यही दो सीटें थे जिस पर कांग्रेस ने 2014 के लोकसभा चुनावों में जीत हासिल की थीं। कांग्रेस की ओर से जारी15 उम्मीदवारों की सूची में प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल नहीं हैं, जिन्होंने हाल ही में राजनीति में कदम रखा है। उन्हें यूपी ईस्ट के लिए कांग्रेस का महासचिव बनाया गया है।

 

 

उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारों की लिस्ट

  • सोनिया गांधी, रायबरेली
  • राहुल गांधी, अमेठी
  • सहारनपुर, इमरान मसूद
  • बदायूं, सलीम इकबाल शेरवानी
  • धौरहरा, जितिन प्रसाद
  • उन्नाव, श्रीमति अनु टंडन
  • फर्रुखाबाद, सलमान खुर्शीद
  • अकबरपुर, राजा राम पाल
  • जालौन (एससी सीट), बृजलाल खबरी
  • फैजाबाद, निर्मल खत्री
  • कुशीनगर, आरपीएन सिंह

गुजरात के उम्मीदवारों की लिस्ट

  • अहमदाबाद पश्चिम (एससी सीट), राजू परमार
  • बडोदरा, प्रशांत पटेल
  • आणंद, भरत सिंह सोलंकी
  • छोटा उदयपुर (एसटी सीट), रंजीत मोहन सिंह राठवा

इससे पहले खबरें आ रही थीं कि एसपी-बीएसपी कांग्रेस को भी गठबंधन में शामिल करने का विचार कर रही हैं। सपा-बसपा गठबंधन में कांग्रेस को 15 सीटें देने की बात कही जा रही थी। हालांकि अब जब कांग्रेस ने यूपी की 11 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है तो फिर एक बार गठबंधन को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। इसे दबाल की राजनीति भी माना जा रहा है। इसके बाद सपा-बसपा गठबंधन में कांग्रेस को साथ रखने के लिए उसे ज्यादा सीटें देनी होगी, या फिर कांग्रेस इस गठबंधन के खिलाफ क्षेत्रीय दलों के सहयोग से चुनाव लड़ेगी।

Similar News