दिल्ली चुनाव: कांगेस ने जारी की 7 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, केजरीवाल को टक्कर देंगे रोमेश सभरवाल

दिल्ली चुनाव: कांगेस ने जारी की 7 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, केजरीवाल को टक्कर देंगे रोमेश सभरवाल

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-20 18:57 GMT
दिल्ली चुनाव: कांगेस ने जारी की 7 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, केजरीवाल को टक्कर देंगे रोमेश सभरवाल
हाईलाइट
  • कांग्रेस ने अब तक जारी की 70 में से 61 उम्मीदवारों की लिस्ट
  • कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को 7 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की
  • केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस ने रोमेश सभरवाल को मैदान में उतारा है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को 7 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। नई दिल्ली सीट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस ने रोमेश सभरवाल को मैदान में उतारा है। इसके अलावा पार्टी ने तिलक नगर से रमिंद्र सिंह बमराह, राजिंदर नगर से रॉकी टूसिड, बदरपुर से प्रमोद कुमार यादव, कोंडली से अमरीश गौतम, घोंडा से भीष्म शर्मा, करावल नगर से अरविंद सिंह को टिकट दिया है।

70 में से 61 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
इससे पहले जिन 54 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई थी। दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस अब तक 70 में से 61 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी चुकी है। कांग्रेस की उम्मीदवारों की पहली सूची के अनुसार पड़पड़गंज से लक्ष्मण रावत वर्तमान में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। पूर्व मंत्री एके वालिया को लक्ष्मीनगर की जगह कृष्णा नगर से टिकट मिला है। कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद को संगम विहार से टिकट दिया गया है। अलका लांबा को चांदनी चौक से टिकट दिया है। वह तीन महीने पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई थीं।

आठ फरवरी को होंगे चुनाव
दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के चुनाव के लिए आठ फरवरी को मतदान होना है। नतीजे 11 फरवरी को घोषित होंगे। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी को समाप्त हो जाएगा। दिल्ली में 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता पर सवार होकर आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी और विरोधियों का सूपड़ा साफ कर दिया था। आम आदमी पार्टी ने पिछली बार के विधानसभा चुनाव में 70 में से 67 सीटें जीती थी। जबकि बीजेपी को सिर्फ तीन सीटें जीतने में कामयाब हो पाई थी।

 

 

 

Tags:    

Similar News