मप्र विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 16 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट

मप्र विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 16 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट

Bhaskar Hindi
Update: 2018-11-04 13:43 GMT
मप्र विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 16 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट
हाईलाइट
  • डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान को कांग्रेस ने भोपाल की नरेला विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है।
  • इससे पहले कांग्रेस ने शनिवार को 155 नामों की पहली लिस्ट जारी की थी।
  • कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 16 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 16 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान को कांग्रेस ने भोपाल की नरेला विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। वह बीजेपी के प्रत्याशी विश्वास सारंग को टक्कर देंगे। महेन्द्र सिंह चौहान को नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का समर्थक माना जाता है। इससे पहले कांग्रेस ने शनिवार को 155 नामों की पहली लिस्ट जारी की थी। बता दें कि मध्यप्रदेश में एक ही चरण में 28 नवंबर को मतदान किया जाएगा और चुनाव परिणाम 11 दिसंबर आएगा।

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में विजयपुर से रामनिवास रावत, सबलगढ़ से बैजनाथ कुशवाहा, दतिया से राजेन्द्र भारती, शिवपुरी से सिद्धार्थ लाडा, कोलारस से महेन्द्र सिंह यादव, गुना से चंद्र प्रकाश अहिरवार, चंदेरी से गोपाल सिंह चौहान, मुंगावली से बृजेन्द्र सिंह यादव, राजनगर से विक्रम सिंह नातीराजा, सीधी से कमलेश्वर प्रसाद द्विवेदी, देवसर से रामभजन साकेत, आमला से मनोज मालवे, नरेला से डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, ब्यावरा से गोवर्धन डांगी, अलीराजपुर से मुकेश पटेल और पेटलावाद से वलसिंह मेदा को टिकट दिया गया है।

बता दें कि कांग्रेस ने शनिवार को 155 प्रत्याशियों की अपनी पहली लिस्ट जारी की है। इसमें 22 महिला उम्मीदवारों को जगह दी गई है। पार्टी ने राज्य के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को उनकी पारंपरिक विधानसभा सीट राघोगढ़ से ही टिकट दिया है। राघोगढ़ गुना जिले के अंतर्गत आता है। इसके अलावा अजय सिंह को चूरहट से टिकट मिला है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी को भोजपुर से टिकट दिया गया है, जबकि झाबुआ से सांसद कांतिलाल भूरिया के भाई विक्रांत भूरिया को टिकट दिया गया है।

कांग्रेस ने ग्वालियर विधानसभा से प्रद्युमन सिंह तोमर को टिकट दिया है। वहीं सतना से सिद्धार्थ कुशवाह को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुणाल चौधरी को कालापीपल से टिकट मिला है। इसके अलावा राजधानी में भी भोपाल उत्तर से आरिफ अकील को टिकट दिया गया है। सूत्रों के अनुसार अकील के नाम पर भी पार्टी में काफी घमासान मचा हुआ था। भोपाल-दक्षिण से पीसी शर्मा के नाम पर मुहर लगी है।

Tags:    

Similar News