आजाद बोले.. राहुल गांधी के नेतृत्व में UP की 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

आजाद बोले.. राहुल गांधी के नेतृत्व में UP की 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

Bhaskar Hindi
Update: 2019-01-13 09:28 GMT
आजाद बोले.. राहुल गांधी के नेतृत्व में UP की 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
हाईलाइट
  • 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं सपा-बसपा
  • कांग्रेस का कहना
  • हम किसी पर नहीं डाल सकते दबाव
  • सपा और बसपा पहले ही साफ कर चुके हैं अपना रुख

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हमारी पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा को केवल राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी ही हरा सकती है।

आजाद ने कहा कि जनता जानती है कि हमनें इस गठबंधन को नहीं तोड़ा है। पार्टी ने पहले ही कहा था कि हम सभी पार्टियों को साथ लेकर चलना चाहते हैं, जो भाजपा को हराने में विश्वास रखती हैं, लेकिन हम किसी पर दबाव नहीं डाल सकते हैं। सपा और बसपा अपना रुख साफ कर चुकी हैं, इसलिए हमने बीजेपी से अकेले ही लड़ने का फैसला किया है।

इससे पहले शनिवार को उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा के बीच गठबंधन हो हुआ था, जिसमें कांग्रेस को शामिल नहीं किया गया। हालांकि, कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने भरोसा जताया था कि सपा-बसपा गठबंधन पर दोबारा विचार कर सकती हैं, लेकिन रविवार को कांग्रेस में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया।

 

 

 

Similar News