CAA के विरोध में राजघाट पर कांग्रेस का सत्याग्रह, सोनिया, मनमोहन और रा​हुल ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना

CAA के विरोध में राजघाट पर कांग्रेस का सत्याग्रह, सोनिया, मनमोहन और रा​हुल ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-23 11:36 GMT
CAA के विरोध में राजघाट पर कांग्रेस का सत्याग्रह, सोनिया, मनमोहन और रा​हुल ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय रजिस्टर सिटिजंस (NRC) के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी है। रविवार को दिल्ली में राजघाट पर कांग्रेस नेता एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस अं​तरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। वहीं सत्याग्रह में शामिल हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदर्शन के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में नागरिकता कानून लागू नहीं होगा। कांग्रेस सरकार इसे लागू नहीं करेगी।

 

 

 

 

इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, गुलाम नबी आजाद, मध्यप्रदेश सीएम कमलनाथ, अहमद पटेल और आनंद शर्मा सहित कई बड़े नेता शामिल हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के कई शहरों इंटरनेट सेवा को बंद ​कर दिया गया है।

 

 

Tags:    

Similar News