दिल्ली: क्वारंटाइन सेंटर से भागे 4 युवक, मामला दर्ज

दिल्ली: क्वारंटाइन सेंटर से भागे 4 युवक, मामला दर्ज

Bhaskar Hindi
Update: 2020-04-20 07:04 GMT
दिल्ली: क्वारंटाइन सेंटर से भागे 4 युवक, मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित एक क्वारंटाइन सेंटर से चार युवकों के फरार होने की खबर है। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, इस बाबत सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मैगजीन रोड स्थित सरकारी स्कूल में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर के प्रभारी की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

पता चला है कि जो चार युवक गायब हुए हैं, उन्हें मार्च महीने के अंतिम दिनों में यहां लाकर रखा गया था फरार होने वाले युवकों में बिहार, असम, कानपुर और एक युवक दिल्ली के ही उत्तर पूर्वी जिला का बताया जाता है।

भगवान हनुमान के बारे में फैली ऐसी अफवाह, लॉकडाउन की लोगों ने उड़ा दी धज्जियां

इस सेंटर में क्वारंटाइन करके रखे गए अधिकांश प्रवासी श्रमिक हैं। घटना 17 अप्रैल को आधी रात के आसपास की है।

Tags:    

Similar News