कोरोनाबाधित मां ने दिया कोरोनामुक्त बच्चे को जन्म

कोरोनाबाधित मां ने दिया कोरोनामुक्त बच्चे को जन्म

Anita Peddulwar
Update: 2020-04-20 13:40 GMT
कोरोनाबाधित मां ने दिया कोरोनामुक्त बच्चे को जन्म

डिजिटल डेस्क, पुणे ।पुणे के ससुन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुई कोरोनाबाधित महिला ने कोरोनामुक्त बच्चे को जन्म दिया है।  बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। फिलहाल उसकी देखभाल डॉक्टर और नर्स कर रहे हैं। यह जानकारी महापौर मुरलीधर मोहोल ने ट्वीटर के जरिए दी है। 

पुणे के खड़की निवासी महिला में काेरोना के स्पष्ट लक्षण दिखाई दे रहे थे। वह ससुन अस्पताल में भर्ती हुईं। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने की ऐसी स्थिति में उसे प्रसव पीड़ा भी होने लगी। डॉक्टरों ने पीपीई किट पहनकर उसकी सफल प्रसूति की। महिला ने जन्म दिए हुए बच्चे का वजन साढ़े तीन किलो है। बच्चे की भी कोरोना की जांच की गई। सौभाग्यवश उसे संक्रमण नहीं हुआ है। चूंकि मां संक्रमित हैं इसलिए बच्चे को अगले कुछ दिनों तक नवजात शिशु कक्ष में रखा जाएगा। डॉक्टर और नर्स बच्चे की देखभाल कर रहे हैं। 

पुणे जिले मएँ मरीजों की संख्या 719
जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दोपहर डेढ़ बजे तक पुणे जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ां 719 तक पहंुच चुका था। उनमंे से पुणे महानगरपालिका क्षेत्र में 612, पिंपरी चिंचवड़ महानगरपालिका क्षेत्र में 57, और ग्रामीण क्षेत्र में 50 मरीजों का समावेश हैं। जिले में अब तक कुल 50 मरीजों की माैत हुई हैं। जबकि 76 मरीजों को सफल इलाज के बाद डिस्चार्ज भी दिया जा चुका हैं। रोजाना बढ़ रहे मरीजों को देख पुणे तथा पिंपरी चिंचवड़ क्षेत्रों में कड़ा कर्फ्यू लागू किया गया है। अत्यावश्यक सेवाअों में समाविष्ट सब्जी, फल, किराना दूकान, दूध तथा दुग्धजन्य पदार्थों तथा मेडिकल दूकानें सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक ही खुली रखने के लिए मंजूरी दी गई है। 
 

Tags:    

Similar News