Coronavirus in India: बीते 24 घंटे में 12,881 नए केस, 334 की मौत, कुल मरीजों की संख्या 3.66 लाख के पार

Coronavirus in India: बीते 24 घंटे में 12,881 नए केस, 334 की मौत, कुल मरीजों की संख्या 3.66 लाख के पार

Bhaskar Hindi
Update: 2020-06-18 04:30 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 3.66 लाख के पार पहुंच गया है। गुरुवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान 12 हजार 881 मरीज मिले हैं और 334 की मौत हुई है। पहली बार एक दिन में कोरोना के इतने मरीज मिले हैं। इसी के साथ देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3 लाख 66 हजार 946 हो गई है। अब तक 12 हजार 237 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1 लाख 94 हजार 325 मरीज ठीक हुए हैं। देश में कोविड-19 के 1 लाख 60 हजार 384 सक्रिय मामले हैं। 

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 630 नए केस सामने आए। कुल ऐक्टिव केस 5659 हैं। डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 9638 और कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 488 है।

असम में 82 नए मामलों के साथ राज्य में कुल मरीजों की संख्या 4777 हो गई है। इनमें 2111 ऐक्टिव केस हैं।

उत्तराखंड में 57 नए मरीज मिले। राज्य में कुल पॉजिटिव मामले 2079 हो गए हैं।

हिमाचल प्रदेश में अब तक कोरोना के 586 केस सामने आए हैं जिसमें 6 मौतें और 368 ठीक मामले शामिल हैं।

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 299 नए मामले सामने आए और दो की मौत हुई हैं। कुल मामलों की संख्या 5854 हो गई है। मरने वालों का आंकड़ा 92 है। सक्रिय मामलों की संख्या 2779 है।

 

 

Tags:    

Similar News