Coronavirus in India: दिल्ली के उपराज्यपाल के ऑफिस तक पहुंचा कोरोना, 13 लोग पॉजिटिव

Coronavirus in India: दिल्ली के उपराज्यपाल के ऑफिस तक पहुंचा कोरोना, 13 लोग पॉजिटिव

Bhaskar Hindi
Update: 2020-06-02 03:44 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार तेजी से फैल रहा है। अब देश में संक्रमित लोगों की संख्या 2 लाख के करीब पहुंच गई है। मंगलवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान 8171 नए मरीज पाए गए हैं जबकि 204 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना के कुल 1 लाख 98 हजार 706 मामले हो गए हैं। अब तक 5598 लोगों की मौत हो चुकी है और 95 हजार 526 मरीज ठीक हुए हैं। 97 हजार 581 मरीजों का इलाज अभी भी जारी है।

Corona World Update: दुनियाभर में 63 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित, मौत का आंकड़ा 3 लाख 77 हजार के पार

दिल्ली LG के कार्यालय में कोरोना 
दिल्ली में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी में कोरोना के पॉजिटिव मामले 20 हजार के करीब पहुंच गए हैं। अब वायरस ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के ऑफिस में भी दस्तक दे दी है। यहां 13 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 

दिल्ली पुलिस के चार जवान कोरोना पॉजिटिव
आनंद पर्बत के एसएचओ समेत चार पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उनके संपर्क में आए 10 लोगों को क्वारंटीन किया गया है।

राजस्थान में 171 नए मामले सामने आए हैं और 2 मौतें हुई हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 9271 हो गई हैं। मौतों का आंकड़ा 201 है।

आंध्र प्रदेश ने पिछले 24 घंटों में 82 नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3200 हो गई है। अब तक 64 लोगों की मौत हुई है।

झारखंड में अब तक कुल 675 मरीज पाए गए हैं। इनमें से पांच की मौत हो चुकी है जबकि 296 मरीज ठीक हुए हैं। 374 एक्टिव केस हैं।

 

 

 

Tags:    

Similar News