Coronavirus in India: देश में 24 घंटे में मिले 9851 नए केस, 273 की मौत, कुल मामले 2 लाख 26 हजार से ज्यादा

Coronavirus in India: देश में 24 घंटे में मिले 9851 नए केस, 273 की मौत, कुल मामले 2 लाख 26 हजार से ज्यादा

Bhaskar Hindi
Update: 2020-06-05 03:56 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण अब इतनी तेजी से फैल रहा है कि, हर दिन 8 हजार से 9 हजार तक नए मामले सामने आ रहे हैं। देशभर में मरीजों की संख्या 2 लाख 27 हजार के करीब पहुंच गई है।शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 9,851 नए मामले सामने आए हैं और 273 मौतें हुई हैं। इसी के साथ देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2 लाख 26 हजार 770 हो गई है। इसमें से 6 हजार 348 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1 लाख 9 हजार 462 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हुए हैं। 1 लाख 10 हजार 960 सक्रिय मामले हैं।

कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर दो महीने तक लागू लॉकडाउन के 5वें चरण यानी अनलॉक 1.0 के शुरू होने के बाद से कोरोना मामलों में ज्यादा इजाफा देखने को मिल रहा है। बीते पांच दिनों में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं, सरकार ने अगले सप्ताह से धार्मिक स्थानों को खोलने की योजना बनाई है।


देखिए कब कितने मामले सामने आए और कितने लोगों ने दम तोड़ा-                      

तारीख मामले मौत

5 जून

9,851

273

4 जून

9,304

260

3 जून

8,909

217

2 जून

8,171

204

1 जून

8,392

230


राज्यों की स्थिति... 

- झारखंड में कोरोना के मामलों की कुल संख्या 843 है। इसमें 447 सक्रिय मामले हैं। 390 मरीज ठीक हो चुके हैं और 6 की मौत हो चुकी है।

- ओडिशा में कोरोना के 130 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 2,608 हो गई। सक्रिय मामलों की संख्या 1,117 है।

- भारत में सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है, यहां सर्वाधिक 77 हजार 793 मामले आए हैं। इसके बाद 27 हजार 256 मामलों के साथ तमिलनाडु, 25 हजार 04 मामलों के साथ दिल्ली और 18 हजार 584 मामलों के साथ गुजरात का स्थान है।

- अकेले महाराष्ट्र में वर्तमान में 41 हजार 402 एक्टिव मामले हैं। इसके बाद 14 हजार 456 मामलों के साथ राष्ट्रीय राजधानी का स्थान है। तमिलनाडु और गुजरात में यह आंकड़ा क्रमश: 12 हजार 134 और 4 हजार 762 है। कोविड-19 संक्रमण के पांच हजार से अधिक मामलों वाले राज्य में राजस्थान (9,862) मध्य प्रदेश (8,762), उत्तर प्रदेश (9,237) और पश्चिम बंगाल (6,876) शामिल हैं।

 

Tags:    

Similar News