Coronavirus India: बीते 24 घंटे में मिले 30 हजार पॉजिटिव केस, 42 हजार मरीज ठीक हुए, 418 की मौत

Coronavirus India: बीते 24 घंटे में मिले 30 हजार पॉजिटिव केस, 42 हजार मरीज ठीक हुए, 418 की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2021-07-27 03:50 GMT
Coronavirus India: बीते 24 घंटे में मिले 30 हजार पॉजिटिव केस, 42 हजार मरीज ठीक हुए, 418 की मौत
हाईलाइट
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 42
  • 497
  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 30
  • 811
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 418

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस की दूसरी लहर में आने वाले मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में देश में 30 हजार 811 केस सामने आए। 42 हजार 497 रिकवर हुए और 418 मरीजों की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस यानी ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में 12,115 की कमी आई। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 3 लाख 92 हजार 696 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। वहीं, अब तक कुल 3 करोड़ 14 लाख 40 हजार 483 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। 3 करोड़ 6 लाख 13 हजार 938 मरीजों का रिकवर किया जा चुका है। जबकि 4 लाख 21 हजार 414 लोगों की मौत हो चुकी हैं। 

कोरोना की दूसरी लहर के बाद तीसरी लहर की आशंका भी बढ़ती जा रही है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर अगस्त के अंत या सिंतबर की शुरुआत तक आ सकती है। तीसरी लहर की आशंका के बीच चिंता की बात यह भी है कि देश के 11 राज्यों में अब भी रोजाना 500 से ज्यादा संक्रमितों की पहचान हो रही है। इनमें महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मणिपुर, मेघालय और मिजोरम शामिल हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,20,110 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 45,91,64,121 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 44 करोड़ (44,10,57,103) के पार पहुंचा। आज शाम 7 बजे तक वैक्सीन की 57 लाख से ज़्यादा डोज़ लगाई गईं। 

देश में कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 30,811
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 42,497
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 418
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.14 करोड़
  • रिकवर हुए मरीज: 3.06 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.21 लाख
  • एक्टिव मरीज: 3.92 लाख
Tags:    

Similar News