Coronavirus India: 24 घंटे में मिले 41 हजार नए केस, 38 हजार मरीज रिकवर हुए, 510 मरीजों की मौत

Coronavirus India: 24 घंटे में मिले 41 हजार नए केस, 38 हजार मरीज रिकवर हुए, 510 मरीजों की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2021-07-22 03:54 GMT
Coronavirus India: 24 घंटे में मिले 41 हजार नए केस, 38 हजार मरीज रिकवर हुए, 510 मरीजों की मौत
हाईलाइट
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 38
  • 793
  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 41
  • 683
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 510

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस महामारी के मामले एक बार फिर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। बीते 24 घंटे में देश के भीतर 41 हजार 683 लोगो कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 38 हजार 793 मरीज रिकवर हुए। वहीं, 510 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत भी हुई। देश के लिए फिलहाल केरल चिंता का सबब बना हुआ है। यहां कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते दिन यहां 17,481 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। 

देश में अब तक 3 करोड़ 12 लाख 56 हजार 839 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। जिनमें से 3 करोड़ 4 लाख 21 हजार 813 लोग रिकवर किए जा चुके हैं। वहीं, 4 लाख 19 हजार 21 लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 4 लाख 3 हजार 605 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,18,439 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 45,09,11,712 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं, देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 41 करोड़ 78 लाख 51 हजार 151 हो गया है। 

देश में कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 41,683
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 38,793
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 510
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.12 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 3.04 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.19 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.03 लाख

कहीं लॉकडाउन, कहीं छूट
पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी भारत के ऐसे राज्य हैं जहां पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। वहीं, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर,लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों में आंशिक लॉकडाउन लागू किया गया है। 

Tags:    

Similar News