नागपुर में मिले नए 13 कोरोना पाजिटिव, संख्या 332 हुई

नागपुर में मिले नए 13 कोरोना पाजिटिव, संख्या 332 हुई

Anita Peddulwar
Update: 2020-05-15 08:48 GMT
नागपुर में मिले नए 13 कोरोना पाजिटिव, संख्या 332 हुई

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर में शुक्रवार को 13 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं।  गुरुवार देर रात भी एक रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके साथ ही नागपुर में कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 332 हो गई है ।

टिमकी के 11 मरीज
शुक्रवार को आए पॉजिटिव आए 11 मरीज टिमकी हैं। ये सभी सिम्बॉयसिस में क्वारंटाइन थे। इसके साथ ही गोलीबार चौक का एक मरीज स्वयं मेयो आया था, उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। इन सभी के सैंपलों की जांच मेयो में हुई है। गुरुवार देर रात मेडिकल के लैब में आई पॉजिटिव रिपोर्ट सतरंजीपुरा के 20 वर्षीय पुरुष की है जो वीएनआई में क्वारंटाइन था।

मेयो से 53 डिस्चार्ज
शुक्रवार को मेयो से 53 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। इनमें कई  मरीजों को नए दिशानिर्देश के आधार पर डिस्चार्ज किया गया है। डिस्चार्ज होने वाले मरीजों में 21 पुरुष और 32 महिलाएं हैं। इनमें मोमिनपुरा के 38 और सतरंजीपुरा के 13, बड़ा ताजबाग की एक और कुशीनगर का एक मरीज भी शामिल है। 
 

Tags:    

Similar News