राहुल गांधी, येचुरी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज

राहुल गांधी, येचुरी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-18 17:22 GMT
राहुल गांधी, येचुरी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यकर्ता ध्रितुमन जोशी ने मुंबई मजिस्ट्रेट कोर्ट में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और माकपा महासचिव सीताराम येचुरी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया है। जोशी का आरोप है कि पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या के लिए दोनों राजनेताओं ने सीधे तौर पर संघ को जिम्मेदार ठहराया था। गौरी लंकेश की छह सितंबर को बेंगलुरु में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बीते शुक्रवार को याचिका दाखिल करने वाले जोशी ने बताया मैंने आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया है। इस मामले में 22 अक्टूबर को सुनवाई हो सकती है। 

संघ की छवि हुई धूमिल
याचिका में जोशी ने कहा राहुल गांधी और सीताराम येचुरी की कुछ टिप्पणियों में गौरी की हत्या के लिए संघ को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया गया है। उन्होंने कहा दोनों राजनीतिक दलों के नेताओं ने जो बयान दिए हैं, उससे आम जनता में संघ की छवि धूमिल हुई है। शर्मा ने कहा इन नेताओं ने बिना छानबीन और पर्याप्त सुबूत संघ को बदनाम करने के लिए बेबुनियाद आरोप लगाया। शर्मा ने कहा संघ का स्वयंसेवक होने के नाते वह खुद को बेहद अपमानित महसूस कर रहे हैं। जोशी ने याचिका में कांग्रेस, उसकी अध्यक्ष सोनिया गांधी और माकपा को भी पार्टी बनाया है। महात्मा गांधी की हत्या के लिए संघ को जिम्मेदार ठहराने के कारण राहुल गांधी के खिलाफ पहले ही ठाणे के भिवंडी कोर्ट में मानहानि का एक मामला चल रहा है।

Similar News