सुखोई-30 MKI में उड़ान भरने वाली देश की पहली महिला रक्षामंत्री बनीं निर्मला सीतारमण

सुखोई-30 MKI में उड़ान भरने वाली देश की पहली महिला रक्षामंत्री बनीं निर्मला सीतारमण

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-16 04:36 GMT
सुखोई-30 MKI में उड़ान भरने वाली देश की पहली महिला रक्षामंत्री बनीं निर्मला सीतारमण

डिजिटल डेस्क,दिल्ली। देश की रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण एक दिवसीय राजस्थान दौरे पर पहुंची। जहां उन्होंने फाइटर प्लेन सुखोई में उड़ान भरी। निर्मला सीतारमण जोधपुर स्थित वायुसेना के स्टेशन से सुखोई एमकेआई-30 से उड़ान भरी। बता दें ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला रक्षामंत्री हैं। सुखोई में उड़ान भरने का कार्यक्रम पहले पिछले महीने तय किया गया था लेकिन उस वक्त ये दौरा टल गया था।
 


गौरतलब है कि रक्षामंत्री का पद संभालने के बाद से निर्मला सीतारमण जवानों की हौंसला अफजाई कर रही है। वो जवानों के बीच जाकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा ले रही हैं। आज उन्होंने फाइटर प्लेन सुखोई में उड़ान भरी। इस उड़ान के लिए उन्हें वायुसैनिकों के लिए निर्धारित जी-सूट पहना। 
 


भारत के पास 220 सुखोई विमान

सुखोई-30 MKI एयरफोर्स का एक अहम हिस्सा है। फिलहाल भारत के पास कुपल 220 सुखोई विमान है। साल 2020 तक भारत के पास 270 विमान होंगे। 2600 प्रति घंटा की रफ्तार से तीन हजार किलोमीटर के दायरे में दुश्मनों पर हमला करने में सक्षम है। इसका इस्तेमाल विषम परिस्तिथियों में किया जा सकता है।

               

 

 

 

इससे पहले 10 जनवरी को रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने नेवी की ताकत देखी थी। वो नौसेना के शक्ति प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। रक्षा मंत्री ने नेवी अफसरों के साथ मीटिंग भी की। इसके साथ ही मिग-29के विमान में सवार भी हुईं। वो विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य का दौरा और बाड़मेर में उत्तरलाई एयर बेस का दौरा कर चुकी हैं। 



                   




पिछले साल किया था भारत-पाकिस्तान सीमा का दौरा

7 सितंबर को रक्षामंत्री के तौर पर पदभार संभालने वाली निर्मला सीतारमण पिछले साल जैसलमेर की पोखरण पहुंची थीं। भारत-पाकिस्तान सीमा पर पहुंचीं निर्मला ने देश की सैन्य तैयारियों का जायजा लिया था। रक्षामंत्री ने दुनिया की सबसे लंबी दूरी तक मार करने वाली गन एटीएजीएस का प्रदर्शन भी देखा था। उन्होंने वायु सेना स्टेशन पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल का जायजा भी लिया था।  रक्षा मंत्री ने पोखरण में डीआरडीओ द्वारा विकसित आधुनिक शक्तिशाली थर्ड जनरेशन अपग्रेडेड टैंक अर्जुन मार्क-2 की जबरदस्त फायरिंग क्षमता को भी देखा था। 


                  



 

Similar News