रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- जिस युवा पीढ़ी के कंधों पर देश की जिम्मेदारी उसे प्रभावित कर सकती है ड्रग्स

इंडियन कोस्टगार्ड अंलकरण समारोह रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- जिस युवा पीढ़ी के कंधों पर देश की जिम्मेदारी उसे प्रभावित कर सकती है ड्रग्स

Bhaskar Hindi
Update: 2021-10-09 08:22 GMT
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- जिस युवा पीढ़ी के कंधों पर देश की जिम्मेदारी उसे प्रभावित कर सकती है ड्रग्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इंडियन कोस्टगार्ड यानि भारतीय तटरक्षक बल के अंलकरण समारोह में पहुंचे। यहां राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, 4-6 नौकाओं के साथ शुरू हुआ भारतीय तटरक्षक आज 150 से ज्यादा जहाजों और 66 एयरक्राफ्ट के साथ, दुनिया की बेहतरीन समुद्री बलों में अपना अहम स्थान रखता है।

राजनाथ सिंह ने कहा, आज हमारा देश, तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। इस राह में बिना किसी रूकावट के समुद्री-परिचालन एक प्रमुख आवश्यकता है। एक उभरती हुई समुद्री-ताकत होने के चलते हमारी समृद्धि बहुत हद तक समुद्र पर निर्भर है।

राजनाथ सिंह ने कहा, ड्रग्स हमारी नई पीढ़ी को प्रभावित कर सकती है, जिनके कंधे पर आने वाले समय में राष्ट्र की बड़ी जिम्मेदारी है। इस तरह इन प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध व्यापार पर व्यापक रूप से रोक लगाकर कोस्टगार्ड ना केवल वर्तमान की चुनौतियों से निपटते है, बल्कि देश का भविष्य भी सुरक्षित और सुदृढ़ करने का कार्य करते है।

राजनाथ सिंह ने समुद्री-सुरक्षा के लिए भी कोस्टगार्ड को अलर्ट रहने का आहवान किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि मेरीटाइम सिक्योरिटी के बिना एक व्यापक आतंरिक और बाहरी सुरक्षा ढांचा तैयार करना संभव नहीं है। राजनाथ सिंह ने कहा, अवैध हथियार और नारकोटिक्स ट्रैफिकिंग के ख़िलाफ़ चलाए गए आपके अभियान सराहनीय रहे हैं। ऐसे तत्व न केवल हमारी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाते हैं बल्कि उससे कहीं अधिक हमारे समाज और राष्ट्र पर बुरा प्रभाव डालते हैं।

 

 

 

Tags:    

Similar News