Delhi election 2020: विधानसभा चुनाव में नहीं लड़ेंगे कांग्रेस के दिग्गज नेता, इनपर लगाएंगे दांव!

Delhi election 2020: विधानसभा चुनाव में नहीं लड़ेंगे कांग्रेस के दिग्गज नेता, इनपर लगाएंगे दांव!

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-09 04:20 GMT
Delhi election 2020: विधानसभा चुनाव में नहीं लड़ेंगे कांग्रेस के दिग्गज नेता, इनपर लगाएंगे दांव!
हाईलाइट
  • चुनाव अभियान समिति के प्रमुख कीर्ति आजाद नहीं लड़ेंगे चुनाव
  • पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा चुनाव लड़ सकती हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका हैं। राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। अब प्रत्याशियों को लेकर दल में उठा-पटक शुरू हो गई है। वहीं दिल्ली की कुर्सी वापस पाने की आस में लगी कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने अपने हाथ खड़े कर लिए हैं। पार्टी के ज्यादातर नेताओं के चुनाव लड़ने पर संदेह बना हुआ है। चुनाव अभियान समिति के प्रमुख कीर्ति आजाद चुनाव मैदान में नहीं उतरेंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, अजय माकन और अरविंदर सिंह लवली का भी चुनाव लड़ना तय नहीं है। दिल्ली चुनाव में पार्टी के नेता खुद चुनाव न लड़कर अपने बच्चों व करीबियों को चुनावी रणभूमि में उतारने की तैयारी में लगे हैं।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कीर्ति आजाद चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा, पार्टी हाईकमान ने दिल्ली में पूर्वांचलवासियों की बड़ी तादाद है। इस लिए पार्टी ने कीर्ति को अभियान समिति का प्रमुख बनाया है। उनसे कहा गया है कि वे चुनाव प्रचार की कमान संभाले। हालांकि अभी सुभाष चोपड़ा के चुनाव लड़ने पर अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल के बेटे को टिकट दी जा सकती है। वहीं सुभाष चोपड़ा की बेटी का नाम भी आगे हैं। कांग्रेस की प्रवक्ता और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी भी चुनावी मैदान में किस्मत अजमा सकती है। जबकि पार्टी पूर्व सांसद सज्जन कुमार के बेटे जगप्रवेश और महाबल मिश्रा के पुत्र विनय को टिकट दे सकती है। 

Tags:    

Similar News