दिल्ली कांग्रेस में दो फाड़, अब पीसी चाको ने की AAP से गठबंधन की वकालत

दिल्ली कांग्रेस में दो फाड़, अब पीसी चाको ने की AAP से गठबंधन की वकालत

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-15 15:17 GMT
दिल्ली कांग्रेस में दो फाड़, अब पीसी चाको ने की AAP से गठबंधन की वकालत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी से गठबंधन पर कांग्रेस दो धड़ों में बंट गई है। एक तरफ दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित गठबंधन के खिलाफ हैं तो दूसरी तरफ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको ने गठबंधन की वकालत की है। उन्होंने कहा कि बाकि राज्यों में भी कांग्रेस सामान विचारधारा वाली पार्टियों से गठबंधन कर रही है, इसलिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी से गठबंधन किया जाना चाहिए।

चाको ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग में गठबंधन पर फैसला लिया गया था, पार्टी ने तय किया था कि भाजपा को 2019 का लोकसभा चुनाव हराने सामान विचारधारा वाली सभी पार्टियों के साथ गठबंधन किया जाएगा, दूसरे राज्यों में भी कांग्रेस ने एनसीपी, आरजेडी और  डीएमके के साथ गठबंधन किया है। 

शीला दीक्षित की आपत्ति पर चाको ने कहा कि कांग्रेस और आप मिल जाएं तो दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर भाजपा को हरा सकते हैं, उन्होंने कहा कि कई मुद्दों पर केजरीवाल से हमारे मतभेद हैं, लेकिन भाजपा को हराने हमें एक हो जाना चाहिए। चाको ने कहा कि नगर निगम चुनाव में भी भाजपा विरोधी वोट बंट गए थे, जिसका फायदा बीजेपी को मिला था।

 

 

 

 

 

Similar News