Delhi Election: पीएम मोदी बोले, चार​ दिन पहले भाजपा के पक्ष में माहौल देख कई लोगों की नींद उड़ी

Delhi Election: पीएम मोदी बोले, चार​ दिन पहले भाजपा के पक्ष में माहौल देख कई लोगों की नींद उड़ी

Bhaskar Hindi
Update: 2020-02-04 12:07 GMT
Delhi Election: पीएम मोदी बोले, चार​ दिन पहले भाजपा के पक्ष में माहौल देख कई लोगों की नींद उड़ी
हाईलाइट
  • अमेरिका की कुल आबादी से ज्यादा खाते खोले गए: पीएम मोदी
  • दिल्ली का विकास 21वीं सदी के मुताबिक होना जरूरी: पीएम मोदी
  • पीएम मोदी ने दिया नया नारा- देश बदला
  • अब दिल्ली बदलेगी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मैदान में उतर चुके हैं। मंगलवार को उन्होंने द्वारका के DDA ग्राउंड भाजपा की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली को दोष देने वाली नहीं, दिशा देने वाली सरकार चाहिए। उन्होंने कहा कि वोटिंग से चार दिन पहले भाजपा के पक्ष में माहौल देख कई लोगों की नींद उड़ गई है। सोमवार को पूर्वी दिल्ली में और आज यहां द्वारका में ये साफ हो गया है कि 11 फरवरी को क्या परिणाम आने वाले हैं।

 

 

 

UPDATE:

  • द्वारका के DDA ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली का ये चुनाव, इस दशक का पहला चुनाव है। इस दशक में भारत की प्रगति उसके आज लिए गए फैसलों पर निर्भर करेगी। आज एक तरफ इन फैसलों को लेने वाला पक्ष है और दूसरी तरफ इन फैसलों के खिलाफ खड़ा विपक्ष है।
  • दिल्ली के गरीबों का क्या गुनाह है जो उन्हें 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा देने वाली आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं मिलता? दिल्ली के बेघर लोगों का क्या अपराध है जो उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपना घर नहीं मिलता।
  • दिल्ली के किसानों का क्या कसूर है जो उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिलता, उनके बैंक खाते में सीधे पैसे ट्रांसफर नहीं होते?
  • मुद्रा योजना के तहत हमारी सरकार ने कम ब्याज पर जितने ऋण दिए हैं, वो ब्राजील की कुल जनसंख्या से ज्यादा हैं। अपनी बीमा सुरक्षा योजनाओं से हम जितने गरीबों को सुरक्षा कवच दे रहे हैं, उसकी संख्या रूस की जनसंख्या से ज्यादा है।
  • दिल्ली को ऐसी सरकार भी चाहिए जो समय आने पर देश के पक्ष को मजबूत करे, हमारे वीर सैनिकों के साथ खड़ी हो।दिल्ली को ऐसी राजनीति नहीं चाहिए, जो आतंकी हमलों के समय में भारत के पक्ष को कमज़ोर करे, जो अपने बयानों से दुश्मन को भारत पर वार करने का मौका दे।
  • अपनी राजनीति के लिए, तुष्टिकरण के लिए लोगों को भड़काने वाले दिल्ली का हित कैसे करेंगे? ये लोग बाटला हाउस के आतंकियों के लिए रो सकते हैं, उनका साथ देने के लिए सुरक्षाबलों को कठघरे में खड़ा कर सकते हैं लेकिन दिल्ली का विकास नहीं कर सकते।
  • दिल्ली भाजपा ने ये भी संकल्प लिया है कि तमाम कॉलोनियों के विकास के लिए अलग से एक डेवलपमेंट बोर्ड बनाया जाएगा, कॉलोनीज़ डेवलपमेंट बोर्ड बनाया जाएगा। ये बोर्ड इन 1700 कॉलोनियों में जरूरी सुविधाएं पहुंचाने के लिए काम करेगा।
Tags:    

Similar News