दिल्ली पुलिस ने नकली नोटों के साथ अंतर्राष्ट्रीय गिरोह पकड़ा

दिल्ली पुलिस ने नकली नोटों के साथ अंतर्राष्ट्रीय गिरोह पकड़ा

IANS News
Update: 2019-11-07 16:30 GMT
दिल्ली पुलिस ने नकली नोटों के साथ अंतर्राष्ट्रीय गिरोह पकड़ा

नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने गुरुवार को नकली भारतीय मुद्रा की तस्करी करने वाले एक अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने गिरोह के पास से दो हजार व पांच सौ रुपये के जाली नोटों के साथ कुल सात लाख रुपये मूल्य के नकली नोट भी बरामद किए हैं। यह जानकारी दिल्ली पुलिस ने आधिकारिक तौर पर प्रेस रिलीज जारी कर दी है।

प्रेस रिलीज में बताया गया कि इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह के नेतृत्व में एक स्पेशल सेल/एसआर टीम ने भारत में नकली नोट चलाने वाले एक गिरोह को दबोचा है। यह गिरोह विशेषकर दिल्ली-एनसीआर, बिहार, पश्चिम बंगाल और अन्य हिस्सों में नकली भारतीय मुद्रा के गोरखधंधे में शामिल था।

इस गिरोह के प्रमुख सदस्य अमर मंडल (27) को गिरफ्तार कर लिया गया है। नकली रुपयों को बांग्लादेश की सीमा के माध्यम से भारत में भेजा जाता था। पश्चिम बंगाल में मालदा के रहने वाले मंडल से सात लाख रुपये बरामद किए गए हैं। यह धनराशि बांग्लादेश की सीमा के जरिए मालदा के गुलाबगंज जिले से होते हुए भारत में लाई गई।

आरोपी अमर मंडल ने खुलासा किया है कि वह पिछले तीन वर्षों से नकली मुद्रा आपूर्ति में शामिल है। पुलिस फिलहाल मामले की तह तक जाने के लिए और अधिक पूछताछ में जुटी है।

Tags:    

Similar News