Weather: दिल्ली का तापमान 3.8 डिग्री पहुंचा, सड़क, हवाई और रेल यात्रा प्रभावित

Weather: दिल्ली का तापमान 3.8 डिग्री पहुंचा, सड़क, हवाई और रेल यात्रा प्रभावित

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-26 03:29 GMT
Weather: दिल्ली का तापमान 3.8 डिग्री पहुंचा, सड़क, हवाई और रेल यात्रा प्रभावित
हाईलाइट
  • उत्तरभारत में शीतलहर का दौर जारी
  • घने कोहरे की वजह से रेल और हवाई यात्राएं प्रभावित हुई हैं
  • मौसम विभाग ने सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली का तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में सर्दी का सितम जारी है। राजधानी दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड और मध्यभारत में शीतलहर चलने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। घने कोहरे की वजह से रेल और हवाई यात्राएं प्रभावित हुई हैं। सुबह से घना कोहरा होने की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट से कई फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं। रेल-सड़क मार्ग भी खासा प्रभावित हुआ है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। इसके साथ ही शीतलहर चलने के कारण कड़ाके की ठंड है।

मौसम विभाग ने सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली का तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया। कल अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि मौसम के औसत से 2 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के करीब रहा। जो कि मौसम के औसत से 3 डिग्री कम है। भारतीय मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया, अगले कुछ दिनों तक तापमान समान बना रहेगा और न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री के बीच रहेगा। 

हवाई यात्रा प्रभावित
कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी नीचे पहुंच गई। जिसकी वजह से कई उड़ानों को शेड्यूल किया गया है। 6E251 (दिल्ली-गुवाहाटी-इम्फाल) और 6E6612 (दिल्ली-लखनऊ) फ्लाइट देरी से चल रही है। इसके साथ कई फ्लाइट के समय में परिवर्तन किया गया है। 

रेल यात्रा प्रभावित
कोहरे के कारण कई ट्रेनों की समय में परिवर्तन किया गया है। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 14 से 17 घंटे देरी से चल रही है। आलम ये है कि कल जिस ट्रेन को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच जाना चाहिए था वह अभी तक रास्ते में ही है। इसके अलावा कई ट्रेने रद्द भी कर दी गई हैं।

सड़क यात्रा प्रभावित
दिल्ली में सुबह घने कोहरे ने वाहन के रफ्तार को धीमा कर दिया। दिल्ली के सफदरगंज में पारा 3.8 सेल्सियस और पालम में पारा 5.6 सेल्सियस पर पहुंचने की वजह लोगों सुबह से वाहनों को लाइट में चलाना पड़ रहा है। 

स्कूलों के समय में परिवर्तन
शीतलहर की वजह से दिल्ली के ज्यादातर स्कूलों के समय में क्रिसमस से पहले ही बदलाव कर दिया गया है। 

Similar News