ध्रुपद गायक रमाकांत गुंदेचा का निधन, कमलनाथ ने शोक जताया

ध्रुपद गायक रमाकांत गुंदेचा का निधन, कमलनाथ ने शोक जताया

IANS News
Update: 2019-11-08 17:00 GMT
ध्रुपद गायक रमाकांत गुंदेचा का निधन, कमलनाथ ने शोक जताया

भोपाल, 8 नवंबर (आईएएनएस)। देश के प्रख्यात ध्रुपद गायक रमाकान्त गुंदेचा का शुक्रवार शाम दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। गुंदेचा के निधन पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

गुंदेजा के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, पद्मश्री रमाकांत गुंदेचा का शुक्रवार शाम भोपाल स्थित निवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। गुंदेचा बंधुओं की जोड़ी की पूरी दुनिया में खास पहचान रही है। रमाकांत अपने भाई उमाकांत गुंदेचा के साथ ध्रुपद गायिकी के कारण दुनिया में पहचाने जाते थे।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रमाकांत गुंदेचा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अचानक चले जाने से मध्यप्रदेश ने एक विश्व प्रसिद्घ कलाकार को खो दिया, जिसकी क्षतिपूर्ति संभव नहीं है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, पद्मश्री प्राप्त रमाकान्त गुंदेचा ने ध्रुपद गायकी में पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई थी। अपनी उत्कृष्ट साधना के लिए कई मंचों से पुरस्कृत हुए हैं। उनके निधन से संपूर्ण कला जगत स्तब्ध है।

कमलनाथ ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस गहन दु:ख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

-- आईएएनएस

Tags:    

Similar News