अयोध्या में दिखी त्रेतायुग की झलक, पुष्पक विमान से उतरे सीता-राम

अयोध्या में दिखी त्रेतायुग की झलक, पुष्पक विमान से उतरे सीता-राम

Bhaskar Hindi
Update: 2018-11-06 10:14 GMT
अयोध्या में दिखी त्रेतायुग की झलक, पुष्पक विमान से उतरे सीता-राम
हाईलाइट
  • इस दौरान सीएम योगी बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं
  • शहर का चप्पा-चप्पा दीपकों से जगमगायगा
  • ये नजारा अयोध्या में रामकथा पार्क के नजदीक देखने को मिलेगा

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। अयोध्या में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और मां सीता आज पुष्पक विमान रूपी हेलिकॉप्टर से उतरे। ये नजारा अयोध्या में रामकथा पार्क के नजदीक देखने को मिला। दरअसल छोटी दिवाली को लेकर श्रीराम की नगरी अयोध्या में यूपी सराकर की जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। अयोध्या में आज (मंगलवार) को छोटी दिपावली मनाई जा रही है। इस दौरान अयोध्या 3 लाख से अधिक दीपकों से जगमगाएगी और शोभायात्रा निकाली गई। इसके अलावा भी आज कई भव्य कार्यक्रम ऐसे होने जा रहे हैं, जिनसे इस बार की दिवाली खास होने वाली है। इस दौरान सीएम योगी बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। हेलिकॉप्टर को पुष्पक विमान का नाम दिया गया है। 

अयोध्या की दिवाली पर इस बार त्रेतायुग जैसी झलक देखने को मिली। शहर का चप्पा-चप्पा दीपकों से जगमगायगा, जिसका दीदार पूरी दुनिया कर रही है। इस खास कार्यक्रम में रामनगरी अयोध्या को दूसरी बार त्रेता युग के नजारों का साक्षी है। अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। त्रेता युग में जैसे प्रभु श्रीराम पुष्पक विमान से उतरे थे, ठीक वैसे ही आज भी प्रभु श्रीराम, मां सीता और लक्ष्मण स्वरुप हेलिकॉप्टर से पहंचे। मंच पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम, सीता और लक्ष्मण से मुलाकात की। सीएम योगी ने हाथ मिला कर भगवान राम-सीता और लक्ष्मण का अभिवादन किया। भगवान राम के स्वागत का अयोध्या की जनता ने फूल बरसाकर किया।  मंच पर सीएम योगी के साथ कई साधू-संत भी मौजूद हैं। सभी ने भगवान राम का राज्य अभिषेक किया। इस राज्यअभिषेक में यूपी व बिहार के राज्यपाल राम नाईक और लालजी टंडन और दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जोंग सुक इन स्वरूपों के स्वागत समारोह में मौजूद रहे। इससे पहले प्रभु राम की जन्मस्थली में उनकी लीलाओं को प्रदर्शित करती कई झांकियां भी निकाली गईं। शाम को संपूर्ण अयोध्या नगरी रिकॉर्ड 3.30 लाख दियों से जगमग होकर प्रभु राम के आगमन की खुशियां मनाएगी। 

 

 

ये है पूरा कार्यक्रम

6 नवंबर को अयोध्या नगरी में 11.30 बजे से 3.30 बजे तक मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के लीला चरित्र से जुड़ी विभिन्न झांकियों से सजी भव्य शोभा यात्रा निकलेगी। इसमें कोरिया, रूस, लाओस और त्रिनिदाद के कलाकारों समेत कुल 500 लोक कलाकारों ने हिस्सा लिया। इसके बाद 3.00 बजे से 3.30 बजे के बीच राम बाजार व शिल्पग्राम का उद्घाटन किया गया। 3.15 बजे के बीच यूपी व बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला रानी हो पार्क पर पुष्पांजली अर्पित की। 4.0 बजे से 4.30 बजे तक हेलिकॉप्टर से श्रीराम, सीता और लक्ष्मण स्वरूपों का आगमन हुआ। जिसके बाद उन्हें कार्यक्रम स्थल पर ले जाया गया, जहां उनका स्वागत किया गया। इसके बाद इन स्वरूपों को हेलिकॉप्टर से रामकथा पार्क ले जाया गया। 6 बजे के करीब इनका प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया जाएगा। इसके बाद एक साथ रिकॉर्ड 3.20 लाख दियों को एक साथ जलाया जाएगा। रात्रि 8 बजे से नया घाट पर आतिशबाजी का कार्यक्रम है। रात्रि 10 बजे तक कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 

 

 

 

Similar News