डॉ. कफील खान के भाई को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

डॉ. कफील खान के भाई को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-10 19:21 GMT
डॉ. कफील खान के भाई को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर
हाईलाइट
  • कासिफ को इस हमले में तीन गोलियां लगी हैं।
  • कासिफ जमाल पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई और वहां से फरार हो गए।
  • डॉ. कफील अहमद के छोटे भाई कासिफ जमाल पर रविवार रात दुर्गाबाड़ी में जानलेवा हमला किया गया।

डिजिटल डेस्क, गोरखपुर। बीआरडी अस्पताल के पूर्व वॉर्ड सुपरिंटेंडेंट डॉ. कफील अहमद के छोटे भाई कासिफ जमाल पर रविवार रात दुर्गाबाड़ी में जानलेवा हमला किया गया। कासिफ जमाल पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई और वहां से फरार हो गए। कासिफ को इस हमले में तीन गोलियां लगी हैं। गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में कासिफ का इलाज चल रहा है।

 

 

रास्ता रोक कर किया फायर
जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब 10.30 बजे कासिफ जमाल अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही जमाल ने गोरखनाथ मंदिर के पास का पुल क्रॉस किया वैसे ही दो बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। दोनों बदमाश पल्सर बाइक पर सवार थे। इसके बाद बदमाशों ने जमाल पर कई राउंड फायर किए। इनमे से तीन गोली जमाल को लगी। घायल हालत में जमाल खुद ही अस्पताल पहुंचे। जमाल की हालत फिलहाल नाजुक बताई जा रही है। कोतवाली थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

बदमाशों को जल्द पकड़ने का दावा
एसएसपी शलभ माथूर ने बताया कि पुलिस की टीम घटना स्थल और अस्पताल पहुंच चुकी है। दोनों जगह से बदमाशों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पीड़ित कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहा है। माथुर ने दावा किया कि बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। बता दें कि इस हमले से पहले ही कफील ने खुद के और परिजनों पर हमले की आशंका जताई थी। उन्होंने इस घटना के बाद फिर से दोहराया है कि उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है।

डॉ. कफील ने कहा, "मेरे भाई जमील को आज तीन गोलियां मारी गई हैं। उनकी हत्या करने की कोशिश की गई है। वह अस्पताल में भर्ती हैं। मैंने हमेशा से कहा था कि वे हमें मारने की कोशिश करेंगे।" 

बता दें कि गोरखपुर के BRD अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर ना होने की वजह से कई बच्चों की मौत हो गई थी। बच्चों की मौत के बाद डॉ. कफील को दोषी मानकर जेल भेज दिया गया था। उन्हें हाल ही में हाई कोर्ट से जमानत मिली है। इस केस में आरोपी डॉ. कफील को यूपी एसटीएफ ने लखनऊ से गिरफ्तार किया था।  

Tags:    

Similar News