लड़का समझकर पीट रहे थे लोग, लड़की चिल्लाई- Hey, I Am Girl

लड़का समझकर पीट रहे थे लोग, लड़की चिल्लाई- Hey, I Am Girl

Bhaskar Hindi
Update: 2018-02-19 08:39 GMT
लड़का समझकर पीट रहे थे लोग, लड़की चिल्लाई- Hey, I Am Girl

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही नॉर्थ ईस्ट की स्टूडेंट को अपनी जान बचाने के लिए बताना पड़ा कि वो एक "लड़की" है। दरअसल, ये लड़की रेसलर और बास्केटबॉल प्लेयर है, जिस वजह से उसकी कद-काठी और हेयरकट लड़कों की तरह है। शुक्रवार रात को मुखर्जी नगर इलाके में DU के स्टूडेंट्स के साथ कुछ लड़कों का झगड़ा हो गया, जिसके बाद लड़कों ने उस लड़की की पिटाई करनी शुरू कर दी। जब लड़की को पता चला कि उसे लड़का समझकर पीटा जा रहा है, तो उसने चिल्लाया "Hey..I Am Girl"। ये सुनकर जो लड़के उसे पीट रहे थे, वो वहां से भाग निकले। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में लड़की की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।


फिल्म देखकर लौटी थी स्टूडेंट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली ये स्टूडेंट DU के एक कॉलेज में थर्ड ईयर में पढ़ाई करती है और मुखर्जी नगर इलाके में पीजी में रहती है। शुक्रवार रात करीब 2 बजे वो अपने 5 दोस्तों के साथ फिल्म देखकर कैब से लौटी थी। जानकारी के मुताबिक, स्टूडेंट के बाकी दोस्त तो घर निकल गए, लेकिन वो एक दोस्त के साथ खाने के लिए रुक गई। बताया जा रहा है कि तभी वहां बाइक पर एक लड़का आया, जिससे मामूली बात पर बहस हो गई।

लड़की को पीटा, तो चिल्लाई- I Am Girl

खबरों के मुताबिक, मामूली बहस के बाद बाइक सवार उस लड़के ने उस गर्ल स्टूडेंट की कैप उतारकर फेंक दी। इस पर स्टूडेंट ने विरोध जताते हुए आरोपी लड़के को धक्का मार दिया। जिसके बाद लड़के ने कुछ दूर खड़े अपने दोस्तों को बुला लिया और गाली-गलौच के बाद हाथापाई शुरू हो गई। आरोपियों ने उस लड़की को पीटना शुरू कर दिया, तब उसे समझ आया कि लड़के उसे लड़का समझकर पीट रहे हैं। तभी उसने चिल्लाया कि "Hey...I Am Girl", तब जाकर आरोपी लड़के वहां खड़ी कार में बैठकर फरार हो गए।

लड़की की शिकायत पर केस दर्ज

जानकारी मिलने के बाद मुखर्जी नगर थाना पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर आरोपी लड़कों के खिलाफ छेड़छाड़ समेत मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि वहां लगे सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों का सुराग भी मिला है। फिलहाल पुलिस ने उस लड़की को मेडिकल के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में एडमिट कराया है। 

Similar News