सर्दी का सितम : दिल्ली से लेकर एमपी तक असर, हवाई-रेलवे पर भी असर

सर्दी का सितम : दिल्ली से लेकर एमपी तक असर, हवाई-रेलवे पर भी असर

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-05 04:14 GMT
सर्दी का सितम : दिल्ली से लेकर एमपी तक असर, हवाई-रेलवे पर भी असर

डिजिटल डेस्क,दिल्ली। दिल्ली, NCR समेत पूरे उत्तर भारत में जमा देने वाली सर्दी का कहर जारी है। गुरुवार को कई जगह तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के मुताबित अगले कुछ दिनों में भी यहीं स्थिति बनी रह सकती है। गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। 

                            


कोहरे और ठंड का असर रेल और हवाई यातायात पर भी काफी पड़ा है।  शुक्रवार (आज ) दिल्ली सहित NCR कोहरे की चादर ओड़े हुए है। कोहरे की वजह से  की घना कोहरा जारी रहा। कोहरे के चलते इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 17 फ्लाइट्स लेट हैं। वहीं दिल्ली से आने वाली 62 ट्रेनें समय से काफी लेट चल रही है तो 20 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

                            



                           



जम्मू में पारा 2.7 डिग्री पहुंचा


इधर, जम्मू-कश्मीर में भी हालत खराब हैं यहां लगातार गिरते तापमान के चलते ठंड से निजात मिलने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। कोहरे के चलते जनजीवन पर काफी असर पड़ा है। गुरुवार को जम्मू का तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम का सबसे न्यूनतम तापमान है।

                             



 

पंजाब में अमृतसर सबसे ठंडा

पंजाब में भी शीतलहर के कारण लोग परेशान हैं। ठंड से राहत पाने के लिए लोग तरह तरह के जुगाड़ करते दिखे। इंडिया मैट्रोलॉजिकल सेंटर चंडीगढ़ के पूर्वानुमान की मानें तो आगामी दिनों में ठंड से कुछ राहत मिलेगी। धुंध और शीतलहर के कारण अमृतसर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्र्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


                                




शीतलहर की चपेट में MP के शहर

ठंड का असर मध्य प्रदेश में भी देखा जा रहा है। उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से प्रदेश के कई जिले शीतलहर की चपेट में हैं। सर्द हवाओं ने गुरुवार को कई हिस्सों को शीतलहर की चपेट में ले लिया है. इसके साथ कोहरे भी बना हुआ है व तापमान में भी गिरावट आई है। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात सबसे कम न्यूनतम तापमान ग्वालियर में 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खजुराहो में भी पारा 2.1 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। 

                          

 

Similar News