मिजोरम में फिर भूकंप, जान-माल का नुकसान नहीं

मिजोरम में फिर भूकंप, जान-माल का नुकसान नहीं

IANS News
Update: 2020-07-05 18:30 GMT
मिजोरम में फिर भूकंप, जान-माल का नुकसान नहीं
हाईलाइट
  • मिजोरम में फिर भूकंप
  • जान-माल का नुकसान नहीं

आइजोल, 5 जुलाई (आईएएनएस)। मिजोरम के चम्फई जिले में रविवार शाम मध्यम दर्जे का भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 मापी गई। भूकंप में जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। दो सप्ताह के भीतर राज्य में यह सातवां भूकंप था।

मिजोरम राज्य आपदा नियंत्रण केंद्र के अधिकारियों के अनुसार, भूकंप के कारण राज्य में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप रविवार शाम 5.26 बजे आया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने कहा कि भूकंप का केंद्र पृथ्वी के नीचे 77 किलोमीटर की गहराई में स्थित था, और इसे म्यांमार के पड़ोसी इलाकों में भी महसूस किया गया।

इस पहाड़ी राज्य में पिछले दो सप्ताह के दौरान एक के बाद एक सात भूकंप दर्ज किए गए हैं।

Tags:    

Similar News