बिहार में सावन सोमवार के मौके पर जलाभिषेक के दौरान भगदड़, 25 घायल

बिहार में सावन सोमवार के मौके पर जलाभिषेक के दौरान भगदड़, 25 घायल

Bhaskar Hindi
Update: 2018-08-13 02:44 GMT
बिहार में सावन सोमवार के मौके पर जलाभिषेक के दौरान भगदड़, 25 घायल
हाईलाइट
  • घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।
  • सभी घायलों का इलाज मुखर्जी सेमिनरी के मिनी अस्पताल में चल रहा है।
  • सावन का तीसरा सोमवार होने के कारण हजारों लोग यहां आए हुए थे।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार सुबह मंदिर में भगदड़ मच गई, जिसमें कांवड़ियों सहित 25 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। मुजफ्फरपुर के जिस गरीबनाथ मंदिर में भगदड़ हुई है, वह काफी प्रसिद्ध है। सावन का तीसरा सोमवार होने के कारण हजारों लोग यहां जलाभिषेक करने के लिए आए हुए थे। घटना मुजफ्फरपुर के हरिसभा चौक के पास हुई। पुलिस के अधिकारी सुबह के तकरीबन 4 बजे कांवड़ियों को शांतिपूर्ण जलाभिषेक करने के लिए कह रहे थे। इस समय ही अचानक भीड़ अनियंत्रित हो गई और लोग एक दूसरे को रौंदते हुए आगे बढ़ गए। सभी घायलों का इलाज मुखर्जी सेमिनरी के मिनी अस्पताल में चल रहा है। बता दें कि यहां सावन में हर साल दूर-दूर से लाखों की संख्या में लोग जलाभिषेक करने आते हैं। पुलिस ने सावन से पहले मंदिर में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होने की बाद कही थी, लेकिन इस घटना ने प्रशासन की पोल खोल दी है।

 

 

Similar News