देश की बेटी शिवांगी सिंह ने रचा इतिहास, बनी नेवी की पहली महिला पायलट

देश की बेटी शिवांगी सिंह ने रचा इतिहास, बनी नेवी की पहली महिला पायलट

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-02 10:51 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के लिए आज(सोमवार) एक ऐतिहासिक दिन है। नौसेना को पहली महिला पायलट मिल गई है। सब-लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह ने कमान संभाल ली है। सब-लेफ्टिनेंट शिवांगी नेवी में डोर्नियर सर्विलांस एयरक्राफ्ट उड़ाएंगी। शिवांगी, बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की रहने वाली हैं। 

 

सब-लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह ने कहा कि मैं काफी सालों से इस दिन का इंतजार कर रही थी। आज आखिरकार यह दिन मेरी जिंदगी में आ ही गया। मैं बहुत खुश हूं। मेरा ध्यान अब तीसरे चरण की ट्रेनिंग पर है। बता दें शिवांगी सिक्किम मणिपाल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक किया है। 

 

शिवांगी सिंह को इंडियन नेवल अकादमी, एझिमाला में 27 एनओसी कोर्स के हिस्से के रूप एसएससी (पायलट) के रूप में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है। पिछले वर्ष जून में उन्हें वाइस एडमिरल एके चावला द्वारा औपचारिक रूप के कमीशन दिया गया था। 

सब-लेफ्टिनेंट शिवांगी नेवी की एविएशनन ब्रांच में एयर ट्रैफिक कंट्रोल ऑफिसर और विमान में ऑब्जर्वर के रूप में पहले से कार्यरत है। अब शिवांगी को आधिकारिक तौर पर डोर्नियर हवाई जहाज उड़ाने की परमिशन मिल गई। 

 

Tags:    

Similar News