दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती

दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती

Bhaskar Hindi
Update: 2020-05-11 02:34 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Former Prime Minister Manmohan Singh) को दिल्ली के एम्स (AIIMS) में भर्ती किया गया है। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद एडमिट कराया गया है। पूर्व पीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता 87 वर्षीय मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) की रविवार रात तबीयत बिगड़ गई और उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में लाया गया। जहां उन्हें कार्डियो शोरासिक वॉर्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर्स की टीम उनकी जांच कर रही है। 

मनमोहन सिंह के करीबी सूत्रों का कहना है कि चिंता की कोई बात नहीं है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। एम्स के डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। सिंह के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही कई नेताओं ने उनके अच्छे स्वास्थ की कामना की है। 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के एम्स में भर्ती किए जाने की खबर सुनकर काफी चिंतित हूं। मैं उनके जल्द ठीक होने और अच्छी सेहत की कामना करता हूं। कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल ने कहा, डॉक्टर साहब के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। हमें यकीन है कि वह जल्द से जल्द फिट और ठीक हो जाएंगे। 

राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट किया है कि डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबर मिली। विनम्र, बुद्धिमान, विद्वान और बेस्ट पीएम के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी मनोमहन सिंह के स्वास्थ्य को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आशा है कि वह जल्द ठीक हो जाएंगे। पूरा भारत हमारे पूर्व पीएम के लिए प्रार्थना कर रहा है। 
 

Tags:    

Similar News