हरियाणा में हैवानियत, चार वर्षीय बच्ची का गुप्तांग जलाया

हरियाणा में हैवानियत, चार वर्षीय बच्ची का गुप्तांग जलाया

Bhaskar Hindi
Update: 2017-07-22 15:50 GMT
हरियाणा में हैवानियत, चार वर्षीय बच्ची का गुप्तांग जलाया

डिजिटल डेस्क, सिरसा। हरियाणा के सिरसा से एक हैवानियत वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक 4 वर्षीय मासूम बच्ची के गुप्तांग को उसी की दादी ने जला दिया। डिंग पुलिस थाने के थाना प्रभारी जे सिंह ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह घटना हरियाणा में सिरसा के नजदीक मौजूखेरा गांव में 18 जुलाई को हुई। खबर मिलने के बाद स्थानीय बाल कल्याण समिति ने बच्ची को बचाया है।

पुलिस ने बताया कि बच्ची के गुप्तांग और ईद-गिर्द के भाग में चिमटे से जलने के निशान हैं। बच्ची को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसे अब वहां से छुट्टी दे दी गई। स्थानीय बाल कल्याण समिति की सदस्य गीता कथूरिया की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Similar News