जम्मू-कश्मीर से लेकर सिविल सर्विसेज तक- केंद्रीय कैबिनेट ने लिए कई अहम फैसले

जम्मू-कश्मीर से लेकर सिविल सर्विसेज तक- केंद्रीय कैबिनेट ने लिए कई अहम फैसले

IANS News
Update: 2020-09-02 10:30 GMT
जम्मू-कश्मीर से लेकर सिविल सर्विसेज तक- केंद्रीय कैबिनेट ने लिए कई अहम फैसले
हाईलाइट
  • जम्मू-कश्मीर से लेकर सिविल सर्विसेज तक- केंद्रीय कैबिनेट ने लिए कई अहम फैसले

नई दिल्ली, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक ने कई अहम फैसले लिए गए हैं। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और सचिव सी चंद्रमौली ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर ये जानकारी दी।

केंद्रीय कैबिनेट ने सिविल सर्विसेज में व्यापक सुधार के लिए कर्मयोगी योजना को मंजूरी दी। कर्मयोगी योजना से सिविल सेवा के अधिकारियों की कार्यप्रणाली में सुधार होगा। वहीं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के लिए राजभाषा बिल लाने को भी मंजूरी दी गई है।

केंद्रीय कैबिनेट ने इस दौरान तीन प्रमुख एमओयू को भी मंजूरी दी। टेक्सटाइल मंत्रालय और जापान, माइनिंग मिनिस्ट्री और फिनलैंड तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय तथा डेनमार्क के बीच एमओयू को सरकार ने मंजूरी दी है।

एनएनएम/एएनएम

Tags:    

Similar News