गृहमंत्री का बड़ा ऐलान: 2022 तक भारत की सरहद में नहीं रहेगा कोई गैप, BSF के कार्यक्रम में भरी हुंकार

गृहमंत्री का बड़ा ऐलान: 2022 तक भारत की सरहद में नहीं रहेगा कोई गैप, BSF के कार्यक्रम में भरी हुंकार

Juhi Verma
Update: 2021-07-17 07:14 GMT
हाईलाइट
  • BSF के कार्यक्रम में अमित शाह की हुंकार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भारत की सरहदों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। अमित शाह ने साफ कर दिया कि अगले साल तक भारत की सरहद पूरी तरह से सुरक्षित होंगी। सरहद पर कोई गैप नहीं रहेगा। देश की सीमा की सिक्यूरिटी बढ़ाने के लिए पूरी सरहद की फेंसिंग होगी। ये ऐलान गृह मंत्री ने बीएसएफ के 18 वें अलंकरण समारोह में किया।
इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री ने देश पर कुर्बान होने वाले शहीदों को भी सलाम किया। उन्होंने कहा कि मैं लोगों को दिल से सलाम करता हूं जिन्होंने देश पर अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। जिनकी वजह से देश का लोकतंत्र सुरक्षित है और देश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। शाह ने कहा कि बीएसएफ और ऐसी ही पैरामिल्ट्री फोर्सेज की वजह से भारत का गौरव आज भी कायम है।
आपको बता दें कि सीमा सुरक्षा बलों का अलंकरण समारोह पद्म विभूषण रूस्तमजी के जन्मदिन के मौके पर हमेशा किया जाता है। पर कोरोना महामारी की वजह से इसका आयोजन इस साल अब हो सका है। जिसमें 27 सीमा प्रहरियों को सम्मानित किया गया। जिसमें से 14 को वीरता के लिए पुलिस पदक और 13 को सराहनीय सेवा के लिए पद से सम्मानित किया गया। 

Tags:    

Similar News