तीन तलाक पर कांग्रेस का ऐलान, सत्ता में वापसी हुई तो खत्म करेंगे कानून

तीन तलाक पर कांग्रेस का ऐलान, सत्ता में वापसी हुई तो खत्म करेंगे कानून

Bhaskar Hindi
Update: 2019-02-07 10:29 GMT
हाईलाइट
  • अगर केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो खत्म कर दिया जाएगा तीन तलाक का कानून
  • लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने बड़ा सियासी दांव चला है। कांग्रेस पार्टी ने आज (गुरूवार) को ऐलान किया है कि अगर केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनती है तो तीन तलाक कानून को खत्म कर दिया जाएगा। ये बातें महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा सम्मेलन में कही। असम के सिल्चर से सांसद सुष्मिता देव ने कहा कि सिटिजनशीप देने के नाम पर असम को विभाजित करने का प्रयास किया जा रहा है। हम ऐसे किसी भी कानून का समर्थन नहीं करते हैं, जो संविधान के खिलाफ है। 

सुष्मिता देव ने कहा कि  तीन तलाक कानून मोदी सरकार का एक और हथियार है, जिसका इस्तेमाल वे मुस्लिम पुरुषों को जेल में डालने के लिए और थानों में खड़े करने के लिए करते हैं। मुस्लिम महिलाओं ने इसका पुरजोर विरोध किया है और कांग्रेस भी इस कानून का विरोध करती है। यह महिलाओं का सशक्तिकरण नहीं करेगा बल्कि उनके और मुस्लिम पुरुषों के बीच विभाजन पैदा करेगा।

 

 

Similar News