Oxfam Report: वर्ष 2017-18 में रोजाना 2,200 करोड़ रुपये बढ़ी भारतीयों की संपत्ति

Oxfam Report: वर्ष 2017-18 में रोजाना 2,200 करोड़ रुपये बढ़ी भारतीयों की संपत्ति

Bhaskar Hindi
Update: 2019-01-21 08:09 GMT
Oxfam Report: वर्ष 2017-18 में रोजाना 2,200 करोड़ रुपये बढ़ी भारतीयों की संपत्ति
हाईलाइट
  • 60 फीसदी लोगों के पास सिर्फ 4.8 फीसदी संपत्ति है।
  • भारत में 10 फीसदी लोगों के पास देश की कुल 77.4 फीसदी संपत्ति है
  • भारतीय अमीरों की संपत्ति में 2017 में रोजाना हुआ 2
  • 200 करोड़ का इजाफा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Oxfam Report के मुताबिक भारतीय अमीरों की संपत्ति में पिछले साल रोजाना 2,200 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 10 फीसदी लोगों के पास देश की कुल 77.4 फीसदी संपत्ति है, इनमें भी एक फीसदी के पास कुल 51.53 फीसदी संपत्ति है। जबकि 60 फीसदी लोगों के पास सिर्फ 4.8 फीसदी संपत्ति है।

रिपोर्ट के आधार पर बात की जाए तो साल 2018 में 1 प्रतिशत लोग 39 प्रतिशत अमीर हुए हैं। भारत में  2018 से 2022 के बीच भारत में रोजाना 70 अमीर बढ़ेंगे। 2018 में भारत में करीब 18 नए अरबपति बने हैं, देश में इनकी कुल संख्या अब 119 हो गई है। जिनके पास 28 लाख करोड़ की कुल संपत्ति है। जबकि वित्तीय रूप से कमजोर लोगों की संपत्ति में महज तीन फीसदी का इजाफा हुआ है।

बता दें कि वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम की सालाना पांच दिवसीय बैठक से पहले जारी सालाना अध्ययन के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर साल 2018 में धनकुबेरों की संपत्ति में रोजाना 12 फीसदी या 2.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ, जबकि दुनिया के सबसे गरीब तबके के लोगों की संपत्ति में 11 फीसदी की गिरावट आई। 

भारत में अमीर और गरीब के बीच बढ़ते अंतर को लेकर ऑक्सफेम इंटरनेशनल की कार्यकारी निदेशक विनी ब्यानयिमा ने कहा, नैतिक रूप से यह बेहद अपमानजनक है कि मुट्ठीभर अमीर लोग भारत की संपत्ति में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाते जा रहे हैं, जबकि गरीब दो जून की रोटी और बच्चों की दवा तक के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 13.6 करोड़ भारतीय साल 2004 से ही कर्ज में डूबे हैं। 13.6 करोड़ की यह आबादी देश की सबसे गरीब आबादी का 10 फीसदी है। 

Similar News