भारत के विदेश मंत्रालय को नहीं पता पिछले पांच सालों में कितने पासपोर्ट जारी हुए 

भारत के विदेश मंत्रालय को नहीं पता पिछले पांच सालों में कितने पासपोर्ट जारी हुए 

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-19 04:16 GMT
भारत के विदेश मंत्रालय को नहीं पता पिछले पांच सालों में कितने पासपोर्ट जारी हुए 
हाईलाइट
  • विदेश मंत्रालय के पास नहीं पासपोर्ट धारकों की जानकारी
  • विदेश मंत्रालय ने दिया हैरान करने वाला तर्क
  • हम नहीं रखते इस तरह की जानकारी
  • सूचना के अधिकार में हुआ खुलासा

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। देश में पासपोर्ट की प्रक्रिया बहुत ज्यादा पेचीदा है। जिसे बनवाने लिए कई दिनों तक पासपोर्ट कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं। बहुत सारी प्रोसेस से होकर गुजरना होता है, लेकिन ये जानकारी हैरान करने वाली है कि खुद विदेश मंत्रालय को नहीं पता है कि भारत में कितने लोगों के पास पासपोर्ट है। आरटीआई एक्टिविस्ट शैलेष गांधी ने सूचना के अधिकार के तहत बीते पांच सालों में बनाए गए भारतीय पासपोर्टों की जानकारी मांगी थी। लेकिन जवाब में उन्हें सिर्फ इतना ही बताया गया है कि विदेश मंत्रालय के पास इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। इसके पीछे विदेश मंत्रालय का तर्क था कि इस तरह की कोई जानकारी हमारे पास नहीं रखी जाती है। जबकि पासपोर्ट कार्यालय प्रत्येक पासपोर्ट की जानकारी विदेश मंत्रालय को भेजता है। 


हाल में ही पीएनबी धोखाधड़ी मामले की जांच कर रही एजेंसियों को फरार हीरा कारोबारी नीरव मोदी के पास कम-से-कम आधा दर्जन भारतीय पासपोर्ट होने की जानकारी मिली थी। जांच एजेंसी के अधिकारियों ने पाया कि नीरव मोदी के पासपोर्ट रद्द किए जाने के बावजूद वह लगातार यात्राएं कर रहा है। इस दौरान उसके पास छह पासपोर्ट होने का खुलासा हुआ है। इनमें से दो पिछले कुछ समय से सक्रिय हैं। जबकि अन्य पासपोर्ट सक्रिय नहीं पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन दो सक्रिय पासपोर्ट में से एक में नीरव का पूरा नाम लिखा हुआ है,जबकि दूसरे में केवल उसका पहला नाम अंकित है और इस पासपोर्ट पर उसे ब्रिटेन का 40 माह का वीजा हासिल है। 

 

 


फर्जी तरीके से बनाए जाते हैं पासपोर्ट 
पासपोर्ट बनवाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है, इसके लिए तमाम प्रक्रियाओं का पालन करना पड़ता है। कई तह की जांच और पड़ताल के बाद नागरिकों को पासपोर्ट जारी किया जाता है, लेकिन देश के कई शहारों में फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनाए जाते हैं। इस तरह के कामों में सक्रिय एजेंट पासपोर्ट बनाने के लिए फॉर्म भरने से लेकर पुलिस वेरिफिकेशन तक सारी प्रक्रिया खुद संभाल लेते हैं। बस इसके लिए उन्हें मोटी रकम देना होता है और आपका पासपोर्ट तैयार हो जाता है। 


 

Similar News