समुद्री, रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड का दौरा करेंगे नौसेना प्रमुख

समुद्री, रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड का दौरा करेंगे नौसेना प्रमुख

Bhaskar Hindi
Update: 2019-09-01 03:13 GMT
समुद्री, रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड का दौरा करेंगे नौसेना प्रमुख
हाईलाइट
  • नौसेना प्रमुख 2 से 6 सितंबर तक ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का आधिकारिक दौरा करेंगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह सितंबर के पहले हफ्ते में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का दौरा करेंगे, ताकि दोनों देशों के साथ रक्षा और समुद्री सहयोग के क्षेत्र में सहयोग के नए अवसरों का पता लगाया जा सके। नौसेना के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि, नौसेना प्रमुख 2 से 6 सितंबर तक ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का आधिकारिक दौरा करेंगे। वह अपनी पांच दिवसीय यात्रा में दोनों देशों के नौसेना प्रमुखों के साथ ही वरिष्ठ रक्षा और सरकारी अधिकारियों से भी मिलेंगे।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच परिपक्व रक्षा सम्बन्ध हैं, जिन्हें 2006 के रक्षा सहयोग ज्ञापन और सुरक्षा सहयोग पर 2009 के संयुक्त घोषणापत्र द्वारा मजबूत आधार प्रदान किया गया है। सुरक्षा सहयोग के द्विपक्षीय कार्ययोजना 2014 के तहत दोनों देश नियमित तौर पर रणनीतिक संवाद आयोजित करते हैं और प्रशिक्षण आदान-प्रदान करते रहते हैं।

Tags:    

Similar News