IRCTC: क्या आप जानते हैं, बिना पैसे दिए भी रेल टिकट बुक की जा सकती है ?

IRCTC: क्या आप जानते हैं, बिना पैसे दिए भी रेल टिकट बुक की जा सकती है ?

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-28 12:36 GMT
IRCTC: क्या आप जानते हैं, बिना पैसे दिए भी रेल टिकट बुक की जा सकती है ?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हम अपने दैनिक जीवन में हमारे ईर्द-गिर्द की ऐसी बहुत सी जानकारियों के बारे में नहीं जानते हैं, जो हमारी सुख-सुविधाओं के लिए बनाई जाती हैं। भारतीय रेलवे की भी ऐसी ही एक सेवा है, जिसके बारे में बहुत से नहीं जानते हैं। इस सेवा में आप पेमेंट किए बिना रेल टिकट बुक कर सकते हैं। भारतीय रेलवे की इस सेवा का नाम "बुक नाउ, पे लेटर" है। इस सेवा के जरिए आप टिकट बुक करते समय पैसे देने के बाध्य नहीं होते हैं। हालांकि इसमें पेमेंट करने की समय सीमा भी निर्धारित की गई है।

इस सेवा का लाभ कैसे ले सकते हैं ?

इस सेवा का लाभ लेने के लिए यूजर्स का IRCTC में अकाउंट होना अनिवार्य है। यदि आपका अकाउंट न हो तो आप पहले IRCTC में अपना अकाउंट रजिस्टर करें। इसके बाद

  • अकाउंट में लॉग इन कर के अपनी यात्रा का विवरण भरें।
  • विवरण भरने के बाद पेमेंट पेज पर जाकर "पे लेटर" का ऑप्शन क्लिक करें।
  • जैसे ही आप इस ऑप्शन में क्लिक करेंगे, आप ई-पे लेटर की वेबसाइट पर रिडायरेक्ट हो जाएंगे।
  • ई-पे लेटर की वेबसाइट में लॉग इन करके टिकट बुकिंग का अमाउंट कंफर्म करना होगा। 
यदि आपके पास ई-पे लेटर की लॉग इन आईडी नहीं है, तो आपको इसमें अपना अकाउंट रजिस्टर करना पड़ेगा।

कितने समय में पेमेंट कर सकते हैं ?

यदि आप IRCTC की "बुक नाउ, पे लेटर" की सेवा का लाभ उठाते हैं, तो आपको बुक की गई टिकट की पेमेंट 14 दिनों के अंदर करना होगा। यदि आप 14 दिनों की अवधि में पेमेंट नहीं कर पाते हैं, तो आपको पेनाल्टी भरनी पड़ेगी। आपको टिकट की कीमत का 3.50 फीसदी इंटरेस्ट देना होगा, इस इंटरेस्ट को ई-पे लेटर के तहत सर्विस चार्ज कहा जाता है। इस पेनाल्टी में एप्लिकेबल टेक्स भी जोड़ा जाएगा।

 

Tags:    

Similar News