Bhaskar Hindi
Update: 2017-06-30 10:01 GMT

डिजिटल डेस्क, जम्मू.  शुक्रवार को पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के उरी में एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने भी पाक सेना के खिलाफ जवाबी फायरिंग की। आपको बता दें पाकिस्तान ने LOC पर सीजफायर उल्लंघन के 24 घंटे पहले अपनी सेना बढ़ा दी थी। साथ ही पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा से सटे गांव भी खाली करा दिए हैं।

पाकिस्तानी सेना ने भारत पाक नियंत्रण रेखा से सटे पीओके के गांव खाली करा दिए हैं और कुछ अग्रिम पोस्टों को आगे बढा दिया हैं। भारतीय सेना ने तबाह की गई पोस्टों के पास भी हलचल बढ़ी है। इसके अलावा जवानों की तैनाती भी बढ़ाई है।

पाक की इस तरह की गतिविधियों से LOC पर तनाव की स्थिति है। और सरहद पार से फायरिंग की अशंका जताई जा रही है। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई के लिए पुख्ता बंदोबस्त कर लिए हैं। कश्मीर में मौजूद आतंकियों के खिलाफ सेना और सुरक्षा बलों के अभियान के बाद अब आतंकी संगठनों ने रणनीति बदली है।

Similar News