जयपुर: महिला पैसेंजर की अटैक आने से मौत, फ्लाइट की कराई एमरजेंसी लैंडिंग

जयपुर: महिला पैसेंजर की अटैक आने से मौत, फ्लाइट की कराई एमरजेंसी लैंडिंग

Bhaskar Hindi
Update: 2018-08-24 04:56 GMT
जयपुर: महिला पैसेंजर की अटैक आने से मौत, फ्लाइट की कराई एमरजेंसी लैंडिंग
हाईलाइट
  • जयपुर में करवाई गई इमरजेंसी लैंडिंग।
  • विमान में महिला को आया हार्ट अटैक।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। दिल्ली- हैदराबाद यात्रा के दौरान एक महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से विमान की जयपुर में एमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। जिसके बाद महिला यात्री को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना बुधवार शाम की है। महिला यात्री का नाम कंचन दुग्गड़ बताया जा रहा है। जो अपने दो रिश्तेदारों के साथ यात्रा कर रही थी। महिला को उड़ान के दौरान अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। जिसके बाद आनन-फानन में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। 

शाम 5 बजकर 15 मिनिट पर विमान की लैंडिंग आपात स्थिति में जयपुर हवाईअड्डे पर करवाई गई। एयरपोर्ट प्रबंधन ने तत्काल एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की और महिला को जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक जब महिला को अस्पताल लाया गया तब उसकी एक साइड की पल्स शून्य हो चुकी थी। महिला को सीपीआर देकर भी बचाने की कोशिश की गई लेकिन वो बच नहीं सकी। जयपुर एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि फ्लाइट की आपात लैंडिंग के बाद महिला को पांच से सात मिनिट के अंदर अस्पताल पहुंचा दिया गया था। 

पहले भी सामने आ चुके हैं मामले 

बता दें कि इससे पहले भी 28 जनवरी 2017 को एक महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट पर आपाय लैंडिंग करवाई गई थी। जिसके बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया था। वहीं इसी साल 8 जुलाई को दिल्ली से पुणे जा रहे निजी एयरलाइंस के विमान में एक 52 वर्षीय पुरुष की अचानक तबीयत बिगड़ने पर आपात स्थिति में फ्लाइट को स्थानीय एयरपोर्ट पर ही लैंड करवाया गया था। 

Similar News